फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aditya Jain talked to Amar ujala about their success mantra and future plans

'एक साल तक टीवी नहीं देखा, पीएम नरेंद्र मोदी हैं मेरे प्रेरणा स्रोत'

Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Aditya Jain talked to Amar ujala about their success mantra and future plans
देश के तीसरे टॉपर के प्रेरणा स्रोत हैं मोदी
देश के पीएम नरेंद्र मोदी हर स्टूडेंट के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किए हैं। ये कहना है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 12वीं के कॉमर्स में 99.2 फीसदी अंक हासिल कर देश में तीसरा स्थान पाने वाले आदित्य जैन का।
विज्ञापन


आदित्य ने बताया कि हमें स्टडी के लिए काफी सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में अपने लक्ष्य पर फोकस कर अगर परिश्रम करते हैं, तो आगे बढ़ना लाजमी है। आदित्य नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणा स्रोत मानता है। आदित्य का कहना है कि कोई भी परीक्षा हो, सोशल मीडिया नाकामी का बड़ा कारण हैं। ये आपको लक्ष्य से भटकाता है। आदित्य चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय का छात्र है। मूलरूप से वह पंचकूला के सेक्टर-17 का रहने वाला है। उसने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता के साथ शिक्षकों को दिया है। आदित्य के पिता बिजनेसमैन हैं। मां हाउस वाइफ हैं। आदित्य ने बताया कि इकनॉमिक्स से ऑनर्स करने के बाद वह आईएएस बनना चाहता है।    
विज्ञापन

  
एक साल तक नहीं देखा टीवी
आदित्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के एक साल पहले से ही उसने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। इस दौरान न तो कभी टीवी देखा, न ही सोशल मीडिया यूज किया। फेसबुक या व्हाट्स एप पर उन्होंने समय नहीं बर्बाद किया वह स्कूल कोचिंग के अलावा रोजाना घर पर पांच घंटे स्टडी पर ध्यान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री से की बात

Aditya Jain talked to Amar ujala about their success mantra and future plans
देश के तीसरे टॉपर के प्रेरणा स्रोत हैं मोदी
पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री से की बात
आदित्य के पिता राजेश जैन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के आधे घंटे बाद एक कॉल आई कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोल रहा हूं। क्या आदित्य से बात कर सकता हूं। इसके बाद मंत्री ने आदित्य को फोन पर बधाई दी और कहा कि उनका भी स्ट्रीम कॉमर्स था। उन्हें काफी खुशी है। राजेश ने बताया कि पहले तो वह अचंभित थे कि पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने रिजल्ट के बाद बधाई दी है। इसके पहले जब दसवीं में आदित्य का पहला स्थान आया था तो स्मृति ईरानी ने उसे बधाई पत्र भेजा था।
     
पंचकूला के विधायक बधाई देने घर पहुंचे       
आदित्य जैन का परीक्षा परिणाम आने के बाद पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी घर बधाई देने पहुंचे थे। विधायक गुप्ता आदित्य के पड़ोसी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed