फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aditya insan declared fugitive in panchkula violence case, ram rahim

राम रहीम केसः पंचकूला हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य इंसां भगोड़ा घोषित, 5 लाख ईनाम

Tue, 22 May 2018 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 May 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
aditya insan declared fugitive in panchkula violence case, ram rahim
Aditya Insan - फोटो : File Photo
पंचकूला में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड डॉ. आदित्य इंसा को भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया है, साथ ही ईनाम की राशि भी बढ़ा दी गई है। बीते नौ महीने से पुलिस को चकमा दे रहे मोस्ट वांटेड आदित्य इंसां के खिलाफ लुक आउट नोटिस के बाद तीन बार गिरफ्तारी के वारंट भी जारी हो चुके हैं। बावजूद इसके गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम की राशि बढ़ाते हुए पांच लाख रुपये तक की गई। लेकिन नतीजा सिफर होने पर सोमवार को सीजेएम रोहित वत्स की अदालत ने आदित्य इंसां को भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद जल्द ही आदित्य इंसां की प्रॉपर्टी अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डेरा सच्चा सौदा में रहने वाले आदित्य इंसां ने पंचकूला में हुई हिंसा से पहले सिरसा डेरे में हनीप्रीत सहित डेरे के अन्य करीबियों के साथ मीटिंग की थी। इसी मीटिंग में हिंसा की साजिश रची गई लेकिन 25 अगस्त को पंचकूला हिंसा के बाद से आदित्य इंसां फरार है। पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में आदित्य इंसां पर देशद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में बाद में अन्य 30 से अधिक आरोपियों को भी शामिल किया गया।  
विज्ञापन


हिंसा मामले की एक और वीडियो जारी
25 अगस्त, 2017 को साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें हिंसा के मास्टर माइंड आदित्य इंसां सहित कई अन्य आरोपी है जिन पर इनाम घोषित हैं। एसीपी, क्राइम आदर्शदीप ने बताया कि जो आरोपी अब तक फरार चल रहे हैं, उनकी सूचना देने वालों पर घोषित इनाम भी इस वीडियो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत घोषित आरोपियों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पंचकूला पुलिस को इस मामले में आदित्य इंसां, अमरीक सिंह, इकबाल सिंह, फूल कुमार, अभिजीत, जसबीर सिंह, नवीन नागपाल और गुलाब मल सहित अन्य आरोपियों की तलाश है। हिंसा मामले में अभी भी 20 से अधिक आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इसके लिए पुलिस की ओर से वॉट्स एप नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed