फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aditi of Carmel Convent selected in UTCA Under-19

Chandigarh News: कार्मल काॅन्वेंट की अदिति का यूटीसीए अंडर-19 में चयन

Sat, 04 Jan 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aditi of Carmel Convent selected in UTCA Under-19
अदिति
चंडीगढ़। सेक्टर-9 के कार्मल काॅन्वेंट स्कूल की क्रिकेटर अदिति श्योराण का यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) चंडीगढ़ की अंडर-19 वुमन क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अदिति बीसीसीआई की ओर से चार जनवरी से गुजरात (सूरत) में आयोजित होने वाली वनडे क्रिकेट ट्राॅफी में खेलेंगी। यूटीसीए की ओर से वनडे टीम के लिए हुई ट्रायल मैचों में अदिति ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले अदिति नवंबर 2023 में आयोजित बीसीसीआई के अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। कार्मल काॅन्वेंट स्कूल में नौवी क्लास की छात्रा अदिति सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। अदिति टाप आर्डर बल्लेबाज और आॅफ स्पिन गेंदबाजी के साथ आॅलराउंडर है। जनवरी 2024 अहमदाबाद में हुई नेशनल स्कूल गेम्स के अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। यूटीसीए की ओर से जुलाई-अगस्त 2024 में आयोजित पहले गर्ल्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट में अदिति श्योराण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्मल काॅन्वेंट की टीम को सयुक्त चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। 45 गर्ल्स टीमों के बीच हुए क्रिकेट मुकाबलों में अदिति ने सभी पारियों में नाबाद रहते हुए चार बार प्लेयर आफ द मैच हासिल किया। गेंदबाजी में छह विकेट और फिल्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। यूटीसीए ने क्रिकेटर अदिति के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अंडर-19 टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed