{"_id":"643588eace5d3ae664067ea5","slug":"adgp-reached-bathinda-jail-to-investigate-viral-video-case-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: वायरल वीडियो मामले की जांच करने बठिंडा जेल पहुंचे एडीजीपी, तीन अफसरों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda News: वायरल वीडियो मामले की जांच करने बठिंडा जेल पहुंचे एडीजीपी, तीन अफसरों से पूछताछ
Tue, 11 Apr 2023 09:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:55 PM IST
सार
जेल अधिकारियों से बातचीत करने के बाद एडीजीपी ने पूरी जेल की जांच की और खासकर जेल के हाई सुरक्षा जोन को बारीकी से जांचा। एडीजीपी ने उन अधिकारियों से लंबी पूछताछ की, जिनका नाम वायरल वीडियो में सामने आया है। करीब दो घंटे से अधिक समय तक एडीजीपी ने जेल में रहकर हर पहलू से जांच की।
विज्ञापन
बठिंडा केंद्रीय जेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों बठिंडा केंद्रीय जेल से वायरल वीडियो मामले की जांच करने मंगलवार को जेल विभाग के एडीजीपी अरुणपाल सिंह और आईजी रूप कुमार जेल पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों तीन अधिकारियों से पूछताछ की। करीब दो घंटों से अधिक समय तक एडीजीपी और आईजी जेल में रहे और जांच कर हवालातियों से बातचीत की।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले जेल के हाई सुरक्षा जोन में बंद होने का दावा कर कुछ लोगों ने अपनी बैरक का वीडियो बनाकर टीवी चैनल को भेजा था। इस वीडियो में आरोपियों ने जेल के तीन अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि उनकी शह पर जेल के भीतर मोबाइल और हर तरह की वस्तुएं मुहैया हो जाती हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा और अधिकारियों पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद सरकार ने तुरंत अरुणपाल सिंह को जेल विभाग का एडीजीपी नियुक्त किया। अरुणपाल सिंह आईजी जेल रूपकुमार सिंह के साथ मंगलवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे केंद्रीय जेल पहुंचे। सबसे पहले एडीजीपी ने जेल अधीक्षक एनडी नेगी और आईजी के साथ बैठक कर सुरक्षा की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों से बातचीत करने के बाद एडीजीपी ने पूरी जेल की जांच की और खासकर जेल के हाई सुरक्षा जोन को बारीकी से जांचा। एडीजीपी ने उन अधिकारियों से लंबी पूछताछ की, जिनका नाम वायरल वीडियो में सामने आया है। करीब दो घंटे से अधिक समय तक एडीजीपी ने जेल में रहकर हर पहलू से जांच की।
जहां जैमर काम नहीं करते उनको चिह्नित किया
आईजी रूप कुमार ने कहा कि वीडियो वायरल मामले की बारीकी से हर पहलू के साथ जांच की जा रही है। वीडियो से जुड़े हर व्यक्ति को जांच में शामिल किया जा रहा और इसकी पुलिस जांच भी चल रही है। उन्होंने कहा कि जेल में जहां पर भी जैमर काम नहीं करता, उन जगहों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा जेल में जो अधिकारी अच्छा काम करता है उस पर दबाव बनाने के लिए भी आरोपी कई बार ऐसी चाल चलते है। उस एंगल से भी जांच की जा रही है।