फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actress Swara Bhaskar at Chandigarh for Inifd mohali fashion week

आईएनआईएफडी के फैशन वीक में दिखीं खूबसूरत समर कलेक्शन, जज करने आईं स्वरा भास्कर

Thu, 09 May 2019 12:48 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Actress Swara Bhaskar at Chandigarh for Inifd mohali fashion week
रैंप वॉक करतीं लड़कियां
एक ड्रेस के कितने रूप हो सकते हैं....ऐसा ही दिखाई दिया आईएनआईएफडी सेक्टर-8 के फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनर स्टूडेंट के रीजनल कलेक्शन को लिए फैशन शो में। यहां किसी की ड्रेस में कलर  तो किसी के कलेक्शन में फैब्रिक डिजाइनिंग का जलवा रहा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, डिजाइनर्स ने अपने फ्यूजन के साथ अपनी कलेक्शन को बेहद ग्लैमरस लुक में पेश किया। जितनी खूबसूरत इनकी कलेक्शन थी, उससे कहीं ज्यादा ग्लैमरस ढंग से रैंप पर मॉडल्स ने उनको पेश किया। इसके माध्यम से उनके कलेक्शन का चयन आगामी फैशन शो के लिए किया गया।
विज्ञापन


इसमें 30 युवा डिजाइनर ने हिस्सा लिया था जिसमें से पांच युवा डिजाइनर को देश के बेहद चर्चित फैशन वीक में अपना कलेक्शन डिस्प्ले करने का मौका मिलेगा। इस शो में बालीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर चीफ गेस्ट रहीं और वो शो की सेलिब्रेटी ज्यूरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैगोर थियेटर के रैंप पर समर की खूबसूरत कलेक्शन

रैंप पर समर की खूबसूरत कलेक्शन को मॉडल्स ने पेश किया। इसमें एक विशेष रूप से क्यूरेटेड ’नॉलेज सीरीज़’ को शोकेस किया गया, जिसके बाद फैशन वीक में सीधे प्रवेश के लिए सिलेक्शन के लिए आईनिफ्ड फैशन डिजाइनरों और इंटीरियर डिज़ाइनरों द्वारा नवोदित डिजाइन प्रस्तुति दी गई थी।

चयनित फैशन डिजाइनर स्टूडेंट्स को फैशन वीक के दौरान आईनिफ्ड लांच पैड में प्रदर्शित होने का एक विशेष अवसर मिलेगा और चुने गए इंटीरियर डिजाइन स्टूडेंट्स को शो में 5 डिजाइनर शो के सेट डिज़ाइन करने का मौका मिलेगा।

द डिजाइन फेस्टिवल सीज़न टू देश भर में होने वाले कार्यक्रमों की एक रेंज है जो पांच जोन मुंबई, हैदराबाद, इंदौर, कानपुर, चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न पैनल ऑफ एक्सपर्ट सभी पैन इंडिया केंद्रों को कवर करने वाले आईनिफ्ड स्टूडेंट्स के साथ नॉलेज साझा करेंगे।

 

शो की हर कलेक्शन को स्टूडेंट ने सराहा

बॉलीवुड के हिट गीतों की धुन पर फैशन शो का आगाज हुआ, तो मॉडल्स की कैटवॉक और आईनिफ्ड की समर कलेक्शन को देखकर सामने बैठे युवा दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। रैंप पर सभी 30 विद्यार्थियों की कलेक्शन को सभी ने खूब पसंद किया। इस कंपीटीशन में फैशन डिजाइनिंग कोर्स से विजेता छात्र अमनदीप सिंह, हिम कुमारी ने पहला, साधना ने दूसरा और गुरुग्राम में अर्शिया मेहरा ने जीता है। वहीं इंटीरियर डिजाइनिंग में हरजिंदर सिंह ने पहला सुखमन अमृतसर के कंवर ने दूसरा और पटियाला की सोनिका गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed