{"_id":"5cd3d42cbdec2206fc125dae","slug":"actress-swara-bhaskar-at-chandigarh-for-inifd-mohali-fashion-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएनआईएफडी के फैशन वीक में दिखीं खूबसूरत समर कलेक्शन, जज करने आईं स्वरा भास्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएनआईएफडी के फैशन वीक में दिखीं खूबसूरत समर कलेक्शन, जज करने आईं स्वरा भास्कर
Thu, 09 May 2019 12:48 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 09 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
रैंप वॉक करतीं लड़कियां
एक ड्रेस के कितने रूप हो सकते हैं....ऐसा ही दिखाई दिया आईएनआईएफडी सेक्टर-8 के फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनर स्टूडेंट के रीजनल कलेक्शन को लिए फैशन शो में। यहां किसी की ड्रेस में कलर तो किसी के कलेक्शन में फैब्रिक डिजाइनिंग का जलवा रहा।
इतना ही नहीं, डिजाइनर्स ने अपने फ्यूजन के साथ अपनी कलेक्शन को बेहद ग्लैमरस लुक में पेश किया। जितनी खूबसूरत इनकी कलेक्शन थी, उससे कहीं ज्यादा ग्लैमरस ढंग से रैंप पर मॉडल्स ने उनको पेश किया। इसके माध्यम से उनके कलेक्शन का चयन आगामी फैशन शो के लिए किया गया।
इसमें 30 युवा डिजाइनर ने हिस्सा लिया था जिसमें से पांच युवा डिजाइनर को देश के बेहद चर्चित फैशन वीक में अपना कलेक्शन डिस्प्ले करने का मौका मिलेगा। इस शो में बालीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर चीफ गेस्ट रहीं और वो शो की सेलिब्रेटी ज्यूरी थीं।

Trending Videos
टैगोर थियेटर के रैंप पर समर की खूबसूरत कलेक्शन
रैंप पर समर की खूबसूरत कलेक्शन को मॉडल्स ने पेश किया। इसमें एक विशेष रूप से क्यूरेटेड ’नॉलेज सीरीज़’ को शोकेस किया गया, जिसके बाद फैशन वीक में सीधे प्रवेश के लिए सिलेक्शन के लिए आईनिफ्ड फैशन डिजाइनरों और इंटीरियर डिज़ाइनरों द्वारा नवोदित डिजाइन प्रस्तुति दी गई थी।
चयनित फैशन डिजाइनर स्टूडेंट्स को फैशन वीक के दौरान आईनिफ्ड लांच पैड में प्रदर्शित होने का एक विशेष अवसर मिलेगा और चुने गए इंटीरियर डिजाइन स्टूडेंट्स को शो में 5 डिजाइनर शो के सेट डिज़ाइन करने का मौका मिलेगा।
द डिजाइन फेस्टिवल सीज़न टू देश भर में होने वाले कार्यक्रमों की एक रेंज है जो पांच जोन मुंबई, हैदराबाद, इंदौर, कानपुर, चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न पैनल ऑफ एक्सपर्ट सभी पैन इंडिया केंद्रों को कवर करने वाले आईनिफ्ड स्टूडेंट्स के साथ नॉलेज साझा करेंगे।

शो की हर कलेक्शन को स्टूडेंट ने सराहा
बॉलीवुड के हिट गीतों की धुन पर फैशन शो का आगाज हुआ, तो मॉडल्स की कैटवॉक और आईनिफ्ड की समर कलेक्शन को देखकर सामने बैठे युवा दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। रैंप पर सभी 30 विद्यार्थियों की कलेक्शन को सभी ने खूब पसंद किया। इस कंपीटीशन में फैशन डिजाइनिंग कोर्स से विजेता छात्र अमनदीप सिंह, हिम कुमारी ने पहला, साधना ने दूसरा और गुरुग्राम में अर्शिया मेहरा ने जीता है। वहीं इंटीरियर डिजाइनिंग में हरजिंदर सिंह ने पहला सुखमन अमृतसर के कंवर ने दूसरा और पटियाला की सोनिका गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।