{"_id":"79b76b41831a68e1789f22c680c4902b","slug":"actor-anupam-kher-will-be-awarded-padma-vibhushan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के गोल्ड मेडलिस्ट रहे अनुपम खेर को मिला पद्मविभूषण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के गोल्ड मेडलिस्ट रहे अनुपम खेर को मिला पद्मविभूषण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल पाने वाले जाने माने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भी 2016 के पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
अनुपम चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के पति हैं, ऐसे में शहर के लिए यह खुशी और भी बढ़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर शहर में उनसे जुड़े लोगों ने फोन कर उन्हें बधाई दी। सांसद किरण खेर ने कहा कि अनुपम खेर इस अवार्ड के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों इस खुशी के लिए सभी का शुक्रिया करते हैं।
विज्ञापन
पीयू से शुरू किया था अभियान का सफर
पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर से अभिनय की बारीकियां सीखने वाले अनुपम खेर ने 1974-75 में मास्टर डिग्री हासिल की थी। उनके शिक्षक रह चुके और विभाग के प्रोफेसर महेंदर कुमार ने कहा कि खेर ने न सिर्फ डिपार्टमेंट बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
पुरानी यादों को ताजा करते हुए प्रो. महेंदर ने बताया कि खेर में गजब की प्रतिभा है। आज भी उनके स्वभाव में स्टार जैसा कोई रुख दिखाई नहीं देता। उन्होंने बताया कि अनुपम जब भी शहर में होते हैं तो अपने विभाग में पुरानी यादों को ताजा करने पहुंच जाते हैं।