फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa stuck in front wheel of army truck, driver dies

Chandigarh News: सेना ट्रक के अगले पहिए में फंसी एक्टिवा, चालक की मौत

Thu, 23 May 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Activa stuck in front wheel of army truck, driver dies
चंडीगढ़। सेक्टर 17-18 की लाइट प्वाइंट पर बुधवार को सेना ट्रक व एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सेना ट्रक के अगले पहियों के नीचे फंस गई और चालक लहूलुहान हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एक्टिवा सवार को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है और पुलिस ने परिजनों के बयानों पर सेना ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक्टिवा सवार रणजीत सिंह बुधवार दोपहर में करीब 12 बजे निजी काम के लिए घर से निकला था। जब वह सेक्टर-17-18 की लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो अचानक से सेना ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। एक्टिवा सवार सेना ट्रक के अगले पहिए नीचे आने के कारण गंभीर घायल हो गया और उसकी एक्टिवा पहिए नीचे फंस गई। हादसा होते ही मौके पर जाम लग गया। इस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सेना ट्रक के नीचे फंसे गंभीर घायल को अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने रणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed