{"_id":"669b0a95507a5c15f508ebd4","slug":"activa-rider-absconds-after-snatching-girls-mobile-chandigarh-news-c-71-1-mli1004-117126-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: युवती का मोबाइल झपटकर एक्टिवा सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: युवती का मोबाइल झपटकर एक्टिवा सवार फरार
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में शुक्रवार को शाम सवा 6 बजे एक युवती का मोबाइल झपटकर एक्टिवा सवार युवक मौके से फरार हो गया। प्रीत कॉलोनी निवासी युवती रूबी ने बताया कि उसने पीछे भागकर झपटमार को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हाे पाई। एक्टिवा की रफ्तार काफी तेज थी। इस कारण झपटमार अंबाला रोड की ओर फरार हो गया। जिस गली में वारदात हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रूबी ने पुलिस को बताया कि वह प्रीत कॉलोनी की रहने वाली है और घरों में सफाई का काम करती है। शाम सवा 6 बजे वह एक घर से सफाई का काम खत्म कर दूसरे घर सफाई करने जा रही थी। जब वह गली से निकलने लगी तो लाल रंग की टोपी पहने एक युवक एक्टिवा पर आया और पहले उससे आगे निकल गया। इसके बाद उसने देखा कि गली में कोई नहीं है तो वह तेजी से वापस आया और उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। रूबी ने काफी शोर मचाया और एक्टिवा के पीछे भी भागी लेकिन झपटमार फरार हो गया। रूबी ने बताया कि उसके मोबाइल में उसकी नेट बेंकिंग और मोबाइल कवर में उसे तीन हजार रुपये रखे थे जो फोन के साथ चले गए।