फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa collides with parked truck, Panchkula youth dies

Chandigarh News: खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा, पंचकूला के युवक की मौत

Sat, 25 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Activa collides with parked truck, Panchkula youth dies
चंडीगढ़। गांव बहलाना में शुक्रवार दोपहर खड़े एक ट्रक के पीछे एक्टिवा जा टकराई। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचकूला सेक्टर-17 की राजीव कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शव को सेक्टर-32 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना पुलिस ट्रक के चालक का पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर का यह ट्रक 12 विंग आर्मी के मुख्य गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा पर सवार युवक इससे टकरा गया। जानकारी के अनुसार समीर बहलाना में काम करता था। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे वह किसी की एक्टिवा लेकर खाना खाने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक उसने हेलमेट भी पहना हुआ था। बहलाना में संतुलन खोने से एक्टिवा ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल समीर को तुरंत सेक्टर-32 के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed