फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa and mobile phone snatched from youth by showing pistol, case registered

Chandigarh News: पिस्टल दिखाकर युवक से एक्टिवा व मोबाइल फोन छीना, केस दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Activa and mobile phone snatched from youth by showing pistol, case registered
ृचंडीगढ़। शहर में आए दिन छीनाझपटी की वारदातें सामने आ रही हैं। मंगलवार की रात भी दो बदमाश हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाले एक युवक को पिस्टल दिखाकर उसकी एक्टिवा और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता युवक लवकुश निवासी मलोया ने बताया कि वह हार्डवेयर की दुकान पर नौकरी करता है। मंगलवार की रात को करीब साढ़े 9 बजे वह दुकान से एक्टिवा पर वापस अपने घर जा रहा था। जब श्मशानघाट के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसको लिफ्ट लेने के बहाने रोक लिया। उसके रुकते ही एक युवक जबरन उसकी एक्टिवा पर पीछे बैठ गया और उसकी कमर पर पीछे से पिस्टल लगा दी। इसके बाद धमकी देकर उसकी जेब से पर्स निकाला और फिर पिस्टल दिखाकर उसकी एक्टिवा भी छीनकर फरार हाे गए। इसके बाद उसकी शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4) और 2023(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed