फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action will be taken if retail vegetables are sold in the Mandi

मंडी में फुटकर सब्जी बेची तो होगी कार्रवाई

Mon, 13 Jul 2020 09:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if retail vegetables are sold in the Mandi
चंडीगढ़। अमर उजाला में आईएसबीटी-17 की मंडी में फुटकर बिक्री का मुद्दा उठाए जाने से यूटी प्रशासन हरकत में आ गया है। सब्जी-फलों की अवैध रूप से हो रही फुटकर बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यदि कोई विक्रेता फुटकर बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था बनाने के लिए अलग दस्ते का मार्केट कमेटी गठन करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सेक्टर-17 आईएसबीटी में मंडी स्थानांतरित की गई है। मंडी में भीड़ न लगे, इसे लेकर अस्थायी मंडी परिसर में सामानों की फुटकर बिक्री पर रोक है। इसके बावजूद यह बेरोक जारी है। अमर उजाला ने 13 जुलाई को इस मुद्दे का प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जिसके बाद यूटी प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सोमवार को निर्देश दिए गए कि फुटकर बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को बनाने और मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक अलग दस्ते का गठन किया जाए।
विज्ञापन

इस बारे में जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी ने कहा कि मंडी परिसर में फुटकर बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यदि कोई विक्रेता फुटकर बिक्री करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को भी मेंटेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed