{"_id":"62a453dbae804e3a2018ccaf","slug":"action-will-be-taken-against-those-doing-government-jobs-on-fake-degrees-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी करने वालों पर होगी कार्रवाई, सीएम भगवंत मान ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी करने वालों पर होगी कार्रवाई, सीएम भगवंत मान ने किया एलान
Sat, 11 Jun 2022 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:06 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि कुछ नेताओं और रसूखदार लोगों के रिश्तेदार जाली डिग्री पर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। जल्दी ही पंजाब के लोगों के टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब सामने लाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत सरकारी नौकरियों में तैनात सियासी नेताओं और रसूखदारों के ऐसे रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों को निकाल बाहर करेगी, जो फर्जी डिग्रियों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल कर चुके हैं। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट में कही।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि मेरे ध्यान में बहुत से ऐसे केस आए हैं, जिसमें रसूखदार और राजनीतिक लोगों के रिश्तेदार फर्जी डिग्रियों के साथ सरकारी नौकरियां लेकर बैठे हैं। जल्दी ही पंजाब के लोगों के टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब लोगों के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद सरकार के प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जहां जाली डिग्री वालों को नौकरियों के बाहर करने के संकेत दिए हैं, वहीं उन्होंने साफ कर दिया है कि विभागों के भीतर भी उनके निजी सूत्र सक्रिय हैं, जो अफसरों और मुलाजिमों के कामकाज की सूचना मुख्यमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा, जाली डिग्रियों के सहारे नौकरी करने वाले लोगों से सरकार पूरी वसूली भी करेगी, तभी पंजाब के लोगों को टैक्स के पैसे का हिसाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों की एक यूनियन के पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अगर सही तरीके से जांच हुई तो ऐसे कई मामले सामने आएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभागों से ज्यादा मामले बोर्ड व निगमों में मिलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया कि फर्जी डिग्रियों के सहारे नेताओं की ओर से नौकरी में फिट कराए गए रिश्तेदारों को हटाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कैप्टन सरकार के कार्यकाल के दौरान भी ऐसे कई मामले उजागर हुए थे, जिनमें एक फर्जी डिग्री के सहारे पीसीएस अधिकारी बन गए व्यक्ति का मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा, लेकिन सरकार ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।