{"_id":"633689f0382d1423a355fd95","slug":"action-started-to-break-illegal-shops-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: कुख्यात बदमाश की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की टीम ने 47 दुकानों को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: कुख्यात बदमाश की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की टीम ने 47 दुकानों को किया ध्वस्त
Fri, 30 Sep 2022 11:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:47 AM IST
सार
बड़ी संख्या पुलिस बल की तैनाती के साथ नगर परिषद की टीम ने 47 दुकानों को ध्वस्त किया है। दुकानदार रात भर दुकानों को खाली करने में लगे रहे।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में प्रदेश में बड़े गैंगस्टर व नशा कारोबारियों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेवाड़ी के कुख्यात गैंगस्टर सुनील डुलगच की अवैध तरीके से खड़ी की गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती के बीच नगर परिषद ने 47 दुकानें को ध्वस्त कर दिया। सभी दुकानों को खाली करने में दुकानदार रातभर लगे रहे।
विज्ञापन
दुकानें तोड़े जाने की सूचना के बाद रेवाड़ी से कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव भी मौके पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। चिरंजीव राव ने कहा कि एक आदमी ने गलती की है तो सजा गरीबों को क्यों दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दुकानें ट्रस्ट की जमीन पर बनी हैं। ऐसे में ट्रस्ट के सभी सदस्य भी बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह गरीबों द्वारा मेहनत की कमाई से बनाई गई दुकानें तोड़ना ठीक नहीं है। विधायक काफी देर तक दुकानदारों व स्थानीय लोगों के बीच रूके रहे। इस दौरान लोगों ने विधायक के सामने कार्रवाई को रुकवाने की मांग भी की लेकिन जब वहां पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे तो विधायक चिरंजीव राव वहां निकल लिये।
विज्ञापन
दुकानों के तोड़े जाने से पहले सामान बाहर निकालते लोग।
गैंगस्टर की काली कमाई पर चला बुलडोजर
बता दें कि गैंगस्टर सुनील डुलगच पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल जेल में बंद है। शहर में कालका रोड पर सुनील डुलगच की 47 दुकानों को खुफिया रिपोर्ट पर चिह्नित किया गया था। नगर परिषद की ओर से इस बाबत सार्वजनिक विज्ञापन जारी करके संबंधित संपत्ति के सात दिनों में कागजात भी मांगे गए थे। ध्वस्त की गई सभी दुकानें बिना नक्शा पास कराए बनाई गई थी।
कालका रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती।
दुकानें खाली कराने के दिए थे निर्देश
शुक्रवार को बुलडोजर चलाने से पहले किराए ली गई सभी दुकानों को खाली करने का निर्देश दिया गया था। दुकान खाली करने को लेकर वीरवार रात से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सभी दुकानें गैंगस्टर की नहीं बल्कि महर्षि वाल्मीकि समाज ट्रस्ट की हैं। प्रशासन का दावा है कि महर्षि वाल्मीकि ट्रस्ट का प्रधान सुनील डुलगच ही है।
भारती देवी के नाम पर है राजस्व रिकॉर्ड में संपत्ति
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केके यादव का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि भारती देवी पत्नी संजय कुमार जैन पुत्र परजन कुमार निवासी दिल्ली के नाम पर है। कालका रोड नाले पर भी अवैध निर्माण कराया गया था। सरकार के आदेश पर कुछ नई दुकानों व बाकी करीब बीस साल पुरानी दुकानें हैं।
गैंगस्टर सुनील डुलगच पर हत्या व डकैती सहित 28 मामले दर्ज हैं। इस संपत्ति में गैंगस्टर का हिस्सा बताया गया है। नप की तरफ से पुलिस सुरक्षा मांगी गई थी। पुलिस के करीब 100 कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं। - सुभाष चंद्र, डीएसपी, रेवाड़ी।
दुकान तोड़ने में जुटी जेसीबी, प्रशासन ने दूसरी मशीन भी मंगवाई।