फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   action on schools who hike there fee

मनमानी फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर शिकंजा, प्रस्ताव हो चुका है तैयार

Fri, 28 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
action on schools who hike there fee
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
निजी स्कूलों की ओर से मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के रवैये पर यूटी प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। फीस मामले में सुनवाई के दौरान प्रशासन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब में फीस बढ़ोतरी को लेकर जो एक्ट बनाया गया है, उसे यूटी प्रशासन अपनाने जा रहा है। एक्ट में परिवर्तन और मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया है। इस पर निजी अनएडेड स्कूलों की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय दिए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन


स्कूलों की अपील पर हाईकोर्ट ने सुनवाई को 2 मई तक के लिए टाल दिया। निजी स्कूलों की ओर से मनमाने ढंग से फीस बढ़ोतरी और व्यावसायिक संस्थानों की तरह अकादमी चलानेे के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। एडवोकेट रितेश पांडेय ने हाईकोर्ट को बताया कि चंडीगढ़ में कोई फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी नहीं होने के चलते सीबीएसई मान्यता प्राप्त कई निजी स्कूल मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट को बताया गया कि हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देश पर हरियाणा स्कूल एजुकेशन रूल्स में संशोधन कर स्कूलों की फीस को निर्धारित करने के लिए डिवीजन स्तर पर डिवीजनल कमिश्नर के अधीन एक कमेटी का गठन कर इसकी 28 जनवरी 2014 को नोटिफिकेशन भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक इसी तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीच्यूशनल एक्ट-2016 की गत वर्ष दिसंबर माह में नोटिफिकेशन कर दी है, जिसके तहत डिवीजन स्तर पर डिवीजनल कमिश्नर के अधीन कमेटी का गठन किया गया है, जो निजी स्कूलों की ओर से मनमाने ढंग से बढ़ाए जाने वाली फीस के खिलाफ छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें सुनेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने अभी तक पंजाब की तर्ज पर ऐसी कोई कमेटी का गठन ही नहीं किया है, जो निजी स्कूलों की ओर से बढ़ाई जा रही फीस के खिलाफ शिकायतें सुनकर उनका निपटारा कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed