फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action on illegal PG operators, DC demand report from three SDMs

चंडीगढ़: अवैध पीजी संचालकों पर गिरेगी गाज, डीसी ने तीनों एसडीएम से मांगी रिपोर्ट

Mon, 24 Feb 2020 11:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 24 Feb 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Action on illegal PG operators, DC demand report from three SDMs
- फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 डी स्थित पीजी में आग लगने से तीन छात्राओं की मौत के मामले में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने तीनों एसडीएम से रिपोर्ट तलब कर ली है। डीसी ने पूछा है कि उन्होंने अवैध पीजी के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की है। जवाब के लिए तीनों को सोमवार तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के सेक्टर-32 डी स्थित मकान नंबर 3325 में अवैध रूप से संचालित पीजी में शनिवार को हुए अग्निकांड में तीन छात्राओं की मौत हो गई थी। इस घटना से यूटी प्रशासन में हड़कंप मच गया था। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल छात्राओं का सेक्टर-32 स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हाल जाना और घटना की जानकारी ली थी।
विज्ञापन


साथ ही मौके से ही एस्टेट ऑफिस से शहर में अवैध रूप से चल रहे पीजी को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। एस्टेट ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया था कि अब तक 142 पीजी संचालकों को वायलेशन के नोटिस जारी किए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई के लिए तीनों एसडीएम को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने एसडीएम मध्य, एसडीएम साउथ और एसडीएम ईस्ट से अब तक कितने पीजी संचालकों के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाई की गई है, इसकी रिपोर्ट मांगी है। डीसी ने इसके लिए उपजिलाधिकारियों को सोमवार तक का समय दिया है। माना यह जा रहा है कि सोमवार से शहर में अवैध रूप से चल रहे पीजी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed