फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused SI surrender at court in chandigarh

चंडीगढ़ः एसआई का अदालत में आत्मसमर्पण, सीबीआई ने थाने में पांच घंटे की पूछताछ

Thu, 10 Jan 2019 09:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
accused SI surrender at court in chandigarh
कोर्ट से आरोपी को ले जाती पुलिस

चोरी के मामले में चार आरोपी नाबालिगों पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में उनसे दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बुधवार को जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस अदालत पहुंची और आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने पुलिस को आरोपी के तीन दिन के रिमांड की मंजूरी दी। पुलिस ने उसे सेक्टर-31 थाने ले जाकर हवालात में भेज दिया। 

विज्ञापन


आरोपी का रिमांड भले ही यूटी पुलिस ने लिया, लेकिन सीबीआई के तीन जांच अधिकारियों ने दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस थाने पहुंचकर उससे पूछताछ की। सीबीआई टीम आरोपी एसआई राजबीर सिंह को इंटेरोगेशन रूम में ले गई। दोपहर करीब ढाई बजे उससे सवाल शुरू किए गए और शाम करीब सात बजे तक सवाल जवाब का दौर जारी रहा। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान थाने के सब इंस्पेक्टर लखमीर सिंह को इंटोरोगेशन रूम में साथ बैठाया गया। एसआई लखमीर सिंह ने सभी सवाल जवाब सुने। लखमीर सिंह ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया। पुलिस रिमांड खत्म होने पर सीबीआई आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के सवाल: 
1. आरोपी ने किसके कहने पर नाबालिगों से पैसे मांगे? 
2. आरोपी ने रिश्वत की रकम कहां छुपाई? 
3. तत्कालीन एसएचओ की भूमिका कितनी रही? 
4. रिश्वत के 15 हजार रुपये किस-किस को गए? 
5. फरार होने के बाद आरोपी किनकी मदद से कहां-कहां छुपा? 
6. गाड़ी को एयरपोर्ट के समीप छोड़ने का क्या मकसद था? 
7. यदि निर्दोष था तो कारों को टक्कर मार, लोगों की जान जोखिम में डालकर फरार क्यों हुआ? 
8. आरोप निराधार हैं तो मोबाइल पर की बात की रिकॉर्डिंग का सच?

मामले के शिकायतकर्ता सीता राम भी दोपहर को सेक्टर-31 थाने पहुंचे, लेकिन आरोपी को उनके सामने नहीं लाया गया और न ही दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। सीता राम को सीबीआई ऑफिस भी बुलाया गया था, लेकिन वे उन्हें जरूरी काम होने की बात कहकर चले गए। 

शिकायतकर्ता के लिए जाएंगे वॉयस सैंपल 
सीबीआई ने फिलहाल शिकायतकर्ता सीता राम के वायस सैंपल नहीं लिए हैं। आगामी दिनों में सीबीआई उसके पास मौजूद ऑडियो रिकॉर्डिंग की सत्यता साबित करने के लिए सीता राम के वायस सैंपल भी लेगी। साथ ही आरोपी और शिकायतकर्ता को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। 

यूटी पुलिस ने हत्या के प्रयास केस में की पूछताछ 
आरोपी पर सेक्टर-31 थाने में लापरवाह तरीके से कार भगाने के दौरान सीबीआई की गाड़ी को टक्कर मारने सहित अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने पर हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज है। इस कारण सीबीआई की पूछताछ शुरू होने से पहले और पूरी होने के बाद यूटी पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की। हालांकि यूटी पुलिस ने भी आरोपी के अधिक कुछ जानकारी साझा नहीं करने की बात कही। 

यह था मामला
करीब तीन महीने पूर्व हल्लोमाजरा निवासी महिला के घर से करीब 2.50 लाख रुपये के गहने चोरी हुए। महिला को कुछ नाबालिगों पर शक था। मामले की जांच के दौरान एसआई राजबीर सिंह ने चार आरोपी नाबालिगों से कार्रवाई नहीं करने के एवज में पैसों की डिमांड की। पहले पांच हजार रुपये लिए और बीते शुक्रवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप हैं। आरोपी ने हल्लोमाजरा में मीट की दुकान के समीप पैसे लिए, लेकिन ट्रैप की भनक लगने पर आरोपी कार से तेज रफ्तार में फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed