फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused SI gets bail in one lakh rupees bribe case

एक लाख रुपये की रिश्वत मामले में आरोपी एसआई को मिली जमानत

Wed, 12 May 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accused SI gets bail in one lakh rupees bribe case
चंडीगढ़। एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में देहरादून पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी की जमानत याचिका को सीबीआई अदालत से मंजूरी मिल गई है। बीते 28 अप्रैल को आरोपी ने जमानत याचिका दायर कर कहा था कि उसे मामले में सीबीआई ने झूठा फंसाया है। वह बेकसूर है। वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। आरोपी पर टैक्सी चालक से रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई के मुताबिक मार्च महीने में आरोपी हेमंत देहरादून से रिश्वत की रकम लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

दरअसल, शिकायतकर्ता टैक्सी चालक को धोखाधड़ी मामले में देहरादून पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया जाना था। इस मामले की जांच हेमंत खंडूरी कर रहा था। इसके लिए हेमंत कई दिनों से टैक्सी चालक को फोन कर पेश होने के लिए भी कह रहा था। बाद में हेमंत ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार न करने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिनमें से एक लाख रुपये लेने के लिए टैक्सी चालक ने हेमंत को चंडीगढ़ बुलाया था। इसी बीच टैक्सी चालक ने मामले की सूचना सीबीआई को दे दी। हेमंत रिश्वत की रकम लेने चंडीगढ़ पहुंचा, तभी सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed