फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of stealing three laptops and mobiles from BTech student's room arrested

बीटेक छात्र के कमरे से तीन लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2020 09:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing three laptops and mobiles from BTech student's room arrested
चंडीगढ़। बीते 21 जून को सेक्टर-22 स्थित एक घर से बीटेक छात्र के तीन लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से जम्मू एंड कश्मीर के जिला डोडा के गांव करानी निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में प्रभात किरन ने बताया था कि वह बीटेक का छात्र है और सेक्टर-22 में किराए के मकान में रहता है। बीते 21 जून को किसी ने उसके कमरे से तीन लैपटॉप, मोबाइल, हार्ड डिस्क और एक घड़ी चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बीते बुधवार को सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने गुप्त सूचना पर सेक्टर-22 के पेट्रोल पंप के पास नाका लगाया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कब्जे से मोबाइल, हार्ड डिस्क और घड़ी बरामद कर ली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी शिकायतकर्ता के उक्त मकान के पास किराए के मकान में रह रहा था। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर तीनों लैपटॉप रिकवर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed