फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of rape and assault, woman creates ruckus in hospital demanding medical examination

Chandigarh News: दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप, मेडिकल करवाने के लिए महिला ने अस्पताल में किया हंगामा

Mon, 19 Jan 2026 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape and assault, woman creates ruckus in hospital demanding medical examination
पंचकूला। नागरिक अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने अपना मेडिकल परीक्षण न किए जाने पर परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। महिला खुद को डॉक्टर बता रही है। उसका आरोप है कि उसके साथ गंभीर शारीरिक और मानसिक ज्यादती हुई है, लेकिन उसे चिकित्सकीय सहायता और न्याय देने में देरी की जा रही है।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 6 जनवरी को सफीदों पुलिस के कुछ कर्मियों ने बिना किसी कोर्ट ऑर्डर या नोटिस के उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन जींद जेल में डाल दिया। उसने पुलिस पर मर्यादा भंग करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद महिला मदद की गुहार लगाने और मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पंचकूला पहुंची थी। वहां मिले एक व्यक्ति ने उसे बहलाने-फुसलाकर उसका सामान व फोन ले लिया। महिला का दावा है कि वह व्यक्त उसे एक भवन ले गया जहां उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जब महिला मेडिकल जांच के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंची तो वहां प्रक्रिया में देरी की गई। महिला ने डायल 112 को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और सेक्टर-7 थाने से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद महिला थाना एसएचओ राजेश कुमारी अस्पताल पहुंची और महिला से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed