फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused Of Punjab Police Commando's Murder Arrested From Panipat

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो सुखविंदर की हत्या के तीन आरोपी पानीपत से गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2019 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused Of Punjab Police Commando's Murder Arrested From Panipat
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सुरक्षा में तैनात कमांडो की फेज-11 स्थित डिस्को क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पंजाब और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत तीनों आरोपियों को पानीपत से उसे समय दबोचा, जब वह ऑडी से फरार हो रहे थे। पुलिस ने हत्या में प्रयोग पिस्टल व ऑडी कार रिकवर कर ली है। 

विज्ञापन


एक आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर-9 के एक क्लब का मालिक है। आरोपियों की पहचान चरनजीत सिंह उर्फ साहिल मूल निवासी अमृतसर हाल निवासी सेक्टर-21बी चंडीगढ़ व मालिक स्कैरी स्ट्रीट क्लब सेक्टर-9 चंडीगढ़, आशीष कुमार निवासी सेक्टर-21बी चंडीगढ़ और अतुल गुप्ता निवासी रोपड़ हाल निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-21बी के रूप में हुई। यह जानकारी सोमवार को एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों का अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि रविवार तड़के फेज-11 स्थित वाकिंग स्ट्रीट क्लब में पंजाब पुलिस के कमांडो सुखविंदर सिंह की चरनजीत सिंह व उसके साथी आशीष और संदीप से किसी बात पर तकरार हो गई थी। क्लब प्रबंधकों ने दोनों पक्षों को बाहर भेज दिया था। इसी बीच तैश में आकर चरनजीत ने क्लब के बाहर सुखविंदर पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सारी जानकारी पड़ोसी राज्यों से शेयर की। फोन लोकेशन व डिजिटल सबूतों के आधार पर हरियाणा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत आरोपियों को पानीपत से ऑडी में भागते हुए काबू किया गया। वह दिल्ली या यूपी भागने की फिराक में थे।

वार्किंग स्ट्रीट होगा बंद, नहीं जारी होगी एनओसी

एसएसपी ने बताया कि फेज-11 स्थित वाकिंग स्ट्रीट क्लब को पुलिस ने घटना के बाद बंद कर दिया था। वहीं, अब क्लब पक्के तौर पर सील कर दिया जाएगा, क्योंकि आने वाले समय में पुलिस की तरफ से क्लब को एनओसी जारी नहीं की जाएगी। एनओसी न मिलने की स्थिति में क्लब नहीं चल सकता है। जिक्रयोग है कि गत साल भी इस क्लब पर पुलिस ने रेड मारकर केस दर्ज किया था।

डीएसपी व एसएचओ होंगे जिम्मेदार

एसएसपी ने बताया कि अब अगर तय समय के बाद डिस्को थेक चलेंगे तो इसके लिए संबंधित इलाके के डीएसपी व एसएचओ जिम्मेदार होंगे। नियम टूटने की स्थिति में उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिस्को थेक नियमों को न तोड़ें, इसके लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो इन पर नजर रखेंगी।


गैंगस्टरों से संबंध भी जांच रही पुलिस

कमांडो की हत्या में जो तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं, उनके गैंगस्टरों से संबंध की भी पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने आरोपियों का अदालत में रिमांड लेने के लिए यह तर्क रखा था। उनका कहना था कि आरोपियों के बारे में प्रत्येक चीज की गहराई से जांच की जा रही है।


यह है आरोपियों का इतिहास

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी चरनजीत सिंह मूलरूप से अमृतसर का रहने वाला है। वह सुनार का काम करता था, जबकि अब चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्कैरी स्ट्रीट क्लब चलाता है। उसका साथी अशीष कुमार मूलरूप से मुक्तसर का रहने वाला है, जबकि अतुल रोपड़ का। वह दोनों ट्राइसिटी में ब्रोकर का काम करते हैं। वह लोगों को दुकान, मकान किराए पर दिलवाते हैं। यह तीनों इकट्ठे ही चंडीगढ़ सेक्टर-21बी के मकान में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed