फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of misdeed run away from the police station

हवालात तोड़ थाने से भागा दुष्कर्म का आरोपी, दो पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Mon, 16 Dec 2019 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of misdeed run away from the police station
प्रतीकात्मक तस्वीर

नाबालिग को घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी हवालात की सलाखें तोड़ रविवार देर रात थाने से भाग निकला। आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर था। थाना वेरोका पुलिस ने सोमवार को आरोपी कुलदीप सिंह पर मामला दर्ज करने के अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह एक नाबालिग को घर से भगाकर ले गया था। आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म भी किया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर 11 दिसंबर को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता और आरोपी कुलदीप को तलाश लिया और 14 दिसंबर को आरोपी कुलदीप को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया। आरोपी थाना वेरोका की हवालात में था। निगरानी के लिए सिपाही मलकीत सिंह व रोहिताश हुड्डा तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात्रि को कुलदीप हवालात की खिड़की की लोहे की रॉड तोड़कर फरार हो गया। निगरानी के लिए तैनात दोनों सिपाहियों को आरोपी के भागने की भनक तक नहीं लगी। थाना वेरोका पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के अलावा सिपाही मलकीत सिंह व रोहिताश हुड्डा के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई भगवान सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर छापा मारा जा रहा है, जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed