फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of kidnap and murder died in suspicious circumstances

अपहरण के बाद चचेरे भाई को उतारा था मौत के घाट, अब संदिग्ध हालत में आरोपी की गई जान

Tue, 14 Jan 2020 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnap and murder died in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर

सट्टे की लत के चलते चढ़े कर्ज को उतराने के लिए 16 वर्षीय चचेरे भाई कुणाल का अपहरण करने के बाद हत्या करने वाले साहिल की सोमवार की सुबह रोहतक पीजीआई में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। शनिवार को तबीयत खराब होने पर पानीपत जेल प्रबंधन पहले उसे खानपुर पीजीआई लेकर गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन


उसका शुगर लेवल गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उसकी मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस और जेल प्रबंधन का कहना है कि बगैर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत का कारण नहीं बताया जा सकता है।  
विज्ञापन


कुणाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल उर्फ गोली को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जहां से उसे पानीपत जेल भेज दिया गया। शनिवार शाम को उसकी हालत बिगड़ने लगी। संभावना जताई जा रही है कि साहिल शुगर का रोगी था, जिसकी वजह से उसके शरीर में ग्लूकोज और इंसुलीन की मात्रा असंतुलित हो गई और हालत बिगड़ गई। हालांकि इसकी पुष्टी खुले तौर पर कोई भी करने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रबंधन हालात बिगड़ने पर साहिल को पहले खानपुर पीजीआई लेकर गया, जहां इलाज नहीं मिल सका। जिसके बाद उसे रोहतक लेकर पहुंचे, लेकिन यहां भी डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। रोहतक में ही सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

साहिल की मौत की खबर पर भी परिजन नहीं पहुंचे रोहतक 

साहिल की मौत के बाद भी उसके परिजन रोहतक नहीं पहुंचे। जेल सुपरिंटेंडेंट की ओर इसकी सूचना साहिल के परिजनों को दे दी गई लेकिन शनिवार की शाम तक भी कोई नहीं पहुंचे। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। 

पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था वारदात ने
जिले में ऐसा पहली बार कोई मामला आया था कि ताऊ के लड़ने ने अपना सट्टा का शौक पूरा करने के लिए अपने चचेरे भाई का पहले अपहरण किया फिर हत्या की और अपने चाचा को फोन कराकर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। साहिल और उसके दोस्तों ने पुलिस पूछताछ में ये खुलासा किया था कि उन्होंने कुणाल की हत्या पिछले साल ही करने की साजिश रची थी लेकिन मौका नहीं मिला। 

इसके बाद अब उन्होंने कुणाल की पहले गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, जब कुणाल की मौत नहीं हुई तो मोबाइल फोन चार्जर से उसका गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद साहिल घर आ गया था और परिवार वालों के साथ कुणाल को खोजने में लग गया था। 

वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट सोमनाथ जगत ने बताया कि परिजनों को साहिल की मौत की सूचना दी गई थी, लेकिन सोमवार शाम तक कोई नहीं पहुंचा। जिसके बाद मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा साहिल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed