फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused escape from wall of the police post in the name of going bathroom

बाथरूम जाने के बहाने पुलिस चौकी की दीवार फांदकर भागा आरोपी

Fri, 03 Jul 2020 08:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Accused escape from wall of the police post  in the name of going bathroom
चंडीगढ़। सेक्टर-22 से बीटेक छात्र के तीन लैपटॉप और मोबाइल चोरी का आरोपी वीरवार रात बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को धक्का दे दीवार फांद कर फरार हो गया। पुलिस करीब 14 घंटे बाद जीरकपुर बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जम्मू कश्मीर स्थित डोडा के गांव करानी निवासी संजय कुमार के खिलाफ आईपीसी 224 की धारा जोड़कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी तीन दिन के रिमांड पर था।
विज्ञापन

बीते 21 जून को प्रभात किरन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके घर से तीन लैपटॉप, मोबाइल, हार्ड डिस्क और एक घड़ी चोरी कर ली है। बीते एक जुलाई को पुलिस ने सेक्टर 22 के पेट्रोल पंप के पास से आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार रात करीब 9.30 बजे सेक्टर-22 चौकी के बाहर पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे थे। संजय ने बाथरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मी को धक्का दे दीवार फांदकर सेक्टर-22/23 डिवाइडिंग रोड की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

पार्कों और ग्रेन मंडी में छिपा रहा रात भर
सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने टीम गठित कर रात भर आरोपी की तलाश में जारी रखी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने संजय को जीरकपुर बैरियर के पास से दबोच लिया। आरोपी संजय पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद पार्कों और सेक्टर 26 ग्रेन मंडी में रात भर छिपा रहा। शुक्रवार सुबह वह शहर से भागने की फिराक में था, तभी उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर भी गिर सकती है गाज
पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उन पुलिसकर्मियों पर अधिकारियों ने अब तक कार्रवाई नहीं की है, जिनकी लापरवाही की वजह से आरोपी भागने में कामयाब हुआ था। सूत्रों की मानें तो आला अधिकारी जल्द ही पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed