फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused ASI gets bail in case of bribe of 10 thousand rupees

10 हजार रुपये की रिश्वत मामले में आरोपी एएसआई को मिली जमानत

Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accused ASI gets bail in case of bribe of 10 thousand rupees
चंडीगढ़। एयरफोर्स कर्मचारी से रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए एएसआई हरभजन सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत से एक लाख रुपये की गारंटी पर जमानत मिल गई है। हरभजन सिंह पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। बीते 17 फरवरी को सीबीआई ने आरोपी हरभजन सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देश पर उसे निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि लालडू के रहने वाले धर्मपाल ने 13 फरवरी को सीबीआई को दी शिकायत में बताया था कि मई 2018 में बेटे की शादी के लिए सेक्टर-32 स्थित एक निजी फाइनेंस एजेंसी से पांच प्रतिशत ब्याज पर 3.2 लाख रुपये का कर्ज लिया था। प्रति माह 16 हजार रुपये किस्त देनी थी। अक्तूबर 2020 तक वह 4.64 लाख रुपये दे चुके थे। नवंबर 2020 में एएसआई हरभजन सिंह ने फोन कर कहा कि उनके खिलाफ शिकायत आई कि वह लोन के किस्तें नहीं दे रहे। आरोप था कि एएसआई मामला दर्ज करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये थाना प्रभारी और 50 हजार रुपये एजेंसी को देने के लिए रिश्वत की मांग की। इसके बाद एएसआई ने पहले तीन हजार रुपये ले लिए और दस हजार रुपये लेने सेक्टर-32 स्थित निर्माण सिनेमा के पास पहुंचा तो सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed