फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident, road accident, kala gram accident, bike accident, manimajra

कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर कार ने बाइक में मारी टक्कर

Tue, 31 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
 accident, road accident, kala gram accident, bike accident, manimajra
सड़क हादसा - फोटो : file photo
कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर सोमवार शाम पांच बजे एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटर साइकिल सवार नीचे जा गिरा। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पीसीआर मोटर साइकिल सवार को पीजीआई ले गई। उसकी पहचान राजीव कॉलोनी पंचकूला निवासी दीपक (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दीपक का पीजीआई में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि टक्कर के बाद दीपक को कार चालक काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। कार चालक नरपिंदर सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से पंचकूला किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर पहुंचे, पंचकूला की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार अचानक यू टर्न करके उनकी कार से आकर टकरा गया। वहीं मनीमाजरा पुलिस ने मौके की पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस दोनों पक्ष से बयान लेने में जुटी थी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed