फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident, road accident, car accident, chandigarh accident, chandigarh news, crime news

रेस लगाने के चक्कर में पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

Wed, 09 Mar 2016 04:11 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, car accident, chandigarh accident, chandigarh news, crime news
Accident
चंडीगढ़ में सेक्टर-4 वीवीआई एरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास देर रात दो गाड़ियों के बीच रेस लगाने के चक्कर में एक युवक को कुचल दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार चालक को काबू करके गंभीर घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया। वहां, इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद मृतक की पहचान कैंबवाला निवासी अजय(18) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी इनोवा चालक कांसल निवासी युवराज के रूप में हुई है। आरोपी आरोपी चितकारा यूनिवर्सिटी में आरकेटेक्टर की स्टूडेंट है।  प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सेक्टर-4 की ओर से इनोवा और थार जीप तेजी से कभी आगे कभी पीछे होकर आ रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही उन्होंने इनोवा चालक ने पेट्रोल पंप की टर्न मारकर गाड़ी तेज की। इसी दौरान पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया। हालांकि, हादसे के बाद कार चालक मौके पर रूक गया था। वहीं, परिजनों ने बताया कि अजय सेक्टर-9 में जिम ट्रेनर का काम करता था। वह रोजाना 10 से 11बजे की बीच में घर के लिए निकलता था। इसी दौरान कार चालक ने अजय को टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों पहले मिली थी नौकर
अजय अपने परिवार में सबसे बड़ा लड़का था। उसके परिवार में माता पिता और एक छोटा भाई रहता है। परिजनों ने बताया कि अजय काफी समय से नौकरी की तलाश में था। आखिर में चार दिन पहले उसको सेक्टर-9 स्थित एक जिम में ट्रेनर की नौकरी मिली थी। अजय की नौकरी से परिवार वालों में खुशी की लहर थी। लेकिन, किसको पता था कि यह खुशी बहुत जल्द ही एक बड़ा मातम लाने वाली है।

मौत ने किया अकेला
मृतक के पिता ने बताया कि अजय रोजाना अपने दोस्त राजा के साथ आता था। लेकिन, मंगलवार को किसी काम की वजह से वह नही जा पाया। इसके बाद अजय को अकेला जाकर पैदल लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने रोते हुए कहा कि काश उसका दोस्त भी साथ होता तो अजय की जान बच जाती। अजय ने कुछ दिनों तक दोस्त के साथ ही आने जाने का प्लान बनाया था।


पुलिस की जांच में युवकों द्वारा थार जीप से रेस लगाने की बात सामाने आई है। इस एंगल पर पूरी तरह से जांच की जा रही है। आरोपी युवक चितकारा यूनिवर्सिटी में आरकेटेक्टर का स्टूडेंट है।
- नीरज सरना, थाना प्रभारी सेक्टर-3

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed