{"_id":"632cd12942c961038055490b","slug":"accident-prone-areas-will-now-be-identified-through-live-map-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अब लाइव मैप से होगी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, राजमार्गों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अब लाइव मैप से होगी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, राजमार्गों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश
Fri, 23 Sep 2022 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:48 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सभी राजमार्गों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा गतिविधियों के लिए लगभग 36 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसों को रोकने के लिए हरियाणा में अब तकनीक का उपयोग कर लाइव मैप के माध्यम से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। जहां ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं, लाइव मैप पर ऐसे स्थानों के लिए स्वत: एक ग्रिड तैयार हो जाता है, जिससे पुलिस को तुरंत ऐसे स्थानों की जानकारी मिलती है। भविष्य में पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, परिवहन और शहरी स्थानीय निकाय विभागों के साथ भी यह डाटा सांझा किया जाएगा, ताकि ऐसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
यह जानकारी हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा यहां ली गई रोड सेफ्टी फंड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में अधिकारी ने दी। बैठक में इस वर्ष यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने और यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए किये जाने वाले कार्यों के लिए लगभग 36 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी राजमार्गों पर उपयुक्त साइन बोड, रिफ्लेक्टिव टेप व साइन बोर्ड भी लगाए जाएं।
विज्ञापन
बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समितियों को 30-30 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया। यमुनानगर, पलवल और सोनीपत में स्थापित किये जाने वाले ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) के विभिन्न कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई। प्रचार अभियान के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को 1.20 करोड़ रुपये, स्कूल शिक्षा विभाग को भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए 1.74 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
विज्ञापन
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क, पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ढिल्लों और परिवहन आयुक्त राजनारायण कौशिक मौजूद रहे।