{"_id":"56ded5e84f1c1b405e8b4569","slug":"accident-in-kalka-1-killed-and-5-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर और आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर और आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका, पंचकूला
Updated Tue, 08 Mar 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-पिंजौर रेलवे फाटक स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास कैंटर और आटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला समेत पांच पुरुष शामिल हैं। घटना सोमवार देर रात की है।
विज्ञापन
घटना के समय वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक बरकत ने लोगों की मदद से घायलों को कालका के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान पिंजौर शिव कालोनी निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बरकत ने बताया कि एक कैंटर कालका से पिंजौर की तरफ आ रहा था। जबकि ऑटो पिंजौर से कालका की तरफ जा रहा था। विशाल मेगा मार्ट के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें आटो में सवार सभी सवारियां घायल हो गईं। वहीं आटो सवार घायल रजत और राजिंदर सिंह ने बताया कि ऑटो चालक सही दिशा में जा रहा था। गलत दिशा में आते हुए तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
कालका अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में कुल 6 लोग आए थे, जिनमें से चार की गंभीर हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। रजत व सज्जन का इलाज कालका में ही चल रहा है। कालका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में रेफर पिंजौर शिव कलोनी निवासी मुकेश कुमार की मृत्यु हो गई है, जबकि आटो चालक महिंद्र सिंह, रजिंद्र सिंह व परमजीत कौर पीजीआई में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।