फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident in Jinds Julana bike rider died on the spot

जींदः जुलाना में हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

Thu, 14 Oct 2021 10:02 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, जुलाना (जींद)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, जुलाना (जींद) Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 10:02 AM IST
सार

जुलाना के हांसी मार्ग पर हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसा वीरवार सुबह आरपीएस स्कूल के पास हुआ, जब एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला करेला गांव का टिंकू था।

विज्ञापन
Accident in Jinds Julana bike rider died on the spot
हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जुलाना के हांसी मार्ग पर स्थित आरपीएस स्कूल के पास वीरवार सुबह एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना जुलाना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान करेला गांव निवासी टिंकू के तौर पर हुई है, जो बाइक पर सवार होकर जुलाना से अपने गांव की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा में डेंगू का डंक: मिल रहे रोजाना 87 मरीज, 13 दिन में ही 1141 चपेट में, पंचकूला, सिरसा, फरीदबाद, गुरुग्राम और नूंह बने हॉटस्पॉट
विज्ञापन


डेयरी संचालक था मृतक टिंकू
टिंकू जब वह आरपीएस स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही हाईवा गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। टिंकू दूध की डेयरी का संचालन करता था। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed