चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के सामने हादसा: साइकिल पर सड़क पार कर रहे सिपाही को BMW ने मारी टक्कर, माैत
हादसा रविवार शाम 7 बजकर दो मिनट पर हुआ। आनंद पाल साइकिल पर सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय से सेक्टर 10 में जाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहे थे। तभी सेक्टर 3 के चौक की तरफ से तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार आई और सीधा साइकिल में टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय के पीछे तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार चालक ने साइकिल सवार पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मुख्यालय के सामने सेक्टर 9/10 की ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े थे। सिर्फ पीली लाइट ब्लिंक कर रही थी। लाइटें ऑन होती तो बड़ा हादसा टल सकता था। सूचना के बाद सेक्टर 3 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल मौके पर पहुंचे। पटियाल ने तुरंत लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरे से आरोपी कार चालक की तस्वीर मंगवाई और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी। मृतक की पहचान सेक्टर 26 पुलिस लाइन निवासी सिपाही आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
मुख्यालय से सेक्टर 10 जाने के लिए निकले थे
हादसा रविवार शाम 7 बजकर दो मिनट पर हुआ। आनंद पाल साइकिल पर सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय से सेक्टर 10 में जाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहे थे। तभी सेक्टर 3 के चौक की तरफ से तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार आई और सीधा साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही आनंद पाल साइकिल से उछलकर लगभग 20 मीटर दूर जाकर गिरे।
हादसे के बाद कार चालक ने रोकने के बजाय कार को और तेज भगा दिया। लगभग 40 मीटर दूर मृतक की साइकिल सड़क के साथ लगी बाड़ में फंस गई। जिसके बाद आरोपी मटका चौक की तरफ भाग गया। टक्कर लगने से साइकिल बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। साइकिल का एक टायर मौके पर नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि बीएमडब्लयू कार के साथ ही टायर फंस गया होगा। वहीं घायल को तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
150 की स्पीड से दौड़ रही गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस चालान काटने तक सीमित
अमर उजाला ने तेज रफ्तार से हो रहे सड़क हादसों को लेकर अभियान चलाया था। जिसमें लिखा था कि शहर में 150 की स्पीड से गाड़ियां दौड़ रही हैं और रात को चंडीगढ़ की सड़कें फॉर्मूला नंबर 1 का ट्रैक बन जाती हैं। खबर में लिखा था कि चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे सेक्टर-9/10 जनमार्ग पर 144 किमी की रफ्तार कैमरे में कैद हुई है। यह स्पीड इसी सड़क पर लगे ओवरस्पीड डिटेक्शन सिस्टम में कैद हुई थी।इसके बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही। शहर में लगातार सड़क हादसों में मौतें हो रही हैं और ट्रैफिक पुलिस केवल चालान काटने तक सीमित रह गई है।