फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in chandigarh, 3 injured

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन घायल

Sat, 27 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
accident in chandigarh, 3 injured

गलत दिशा में आकर ट्रक चालक ने शुक्रवार देर रात ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो में बैठे तीन लोग घायल हो गये। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्घटना देर रात सेक्टर 25 और डड्डूमाजरा डिवाडिंग रोड पर हुई। ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। ऑटो चालक मनोज कुमार ने बताया कि उसने ड्डूडमाजरा से सवारियां उठाई थीं और धनास की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे गारबेज प्लांट के पास पहुंचे धनास की ओर से तेज गति से आता ट्रक अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


डिवाइडर पार करता हुआ दूसरी तरफ आ गया और ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके पास 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीसीआर घायलों को जीएमएसएच -16 ले कर गई। जहां तीनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि ट्रक गुरदेव सिंह नाम का शख्स चला रहा था। वह मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed