फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   accident in bathinda, 2 killed, 5 injured

हादसे में मौसी-भतीजे की मौत, 2 युवतियों समेत 5 घायल

Wed, 01 Jun 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 01 Jun 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
accident in bathinda, 2 killed, 5 injured
सड़क हादसा - फोटो : demo pics

पंजाब के बठिंडा जिले में हुए दो सड़क हादसों में मौसी-भतीजे की मौत हो गई जबकि दो युवतियों समेत पांच लोग घायल हो गए। शहीद करतार सिंह सराभा क्लब व सहारा जनसेवा वर्करों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


बठिंडा से कोटशमीर की तरफ जा रही एक्टिवा को चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सड़क से नीचे खेतों की तरफ गिर गई और कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक्टिवा सवार राजिंदर कौर(38) पत्नी हरबंस सिंह की मौके पर मौत हो गईं। मनप्रीत सिंह(15) पुत्र जगतार सिंह निवासी जोगा नगर सिल्वर सिटी गंभीर घायल हो गया। उसने सिविल अस्पताल बठिंडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला राजिंदर कौर अपने भतीजे मनप्रीत सिंह के साथ कोटशमीर के पास स्थित एक स्कूल से बच्चे कारिजल्ट पता करने जा रही थी। कोटफत्ता पुलिस ने गाड़ी चालक राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बठिंडा डबवाली ओवरब्रिज पर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास सिटी बस, इनोवा, छोटा हाथी व दो एक्टिवा हादसाग्रस्त हो गई। सिटी बस को अचानक एक कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। सिटी बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे सिटी बस के पीछे आ रही इनोवा उससे टक्करा गई। अभी सिटी बस व इनोवा चालक बात कर रहे थे कि सब्जियों से भरा छोटा हाथी संतुलन खोकर बस से टकरा गया। देखते ही देखते दो एक्टिवा भी उक्त हादसे में शामिल हो गई।


पांचों वाहनों की टक्कर में छोटा हाथी सवार मनप्रीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह, दर्शन सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी छोटे चुग्घे व लखवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के साथ-साथ एक्टिवा सवार सुखप्रीत कौर पुत्री इकबाल सिंह निवासी गुरू तेग बहादुर नगर बठिंडा और हरप्रीत कौर निवासी हाउस फैड कालोनी गंभीर घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed