फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident in AP paper mill, helper injured after being hit by machine

Chandigarh News: एपी पेपर मिल में हादसा, मशीन की चपेट में आने से हेल्पर घायल

Mon, 12 Jun 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accident in AP paper mill, helper injured after being hit by machine
डेराबस्सी। बरवाला रोड एपी पेपर मिल में हुए हादसे में 22 वर्षीय हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए डेराबस्सी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीड़ित की पहचान सूरज निवासी कूड़ावाला के रूप में हुई है। अस्पताल में मौजूद फैक्टरी कर्मियों ने बताया कि उनका सहयोगी सूरज फैक्टरी में डंडे से रिवाइंडिंग मशीन से रद्दी कागज निकाल रहा था। मशीन से कागज निकालते समय मशीन ने रॉड को अंदर खींच लिया, जिससे सूरज अपना संतुलन खो बैठा और मशीन के ऊपर गिर गया। उन्होंने कहा कि सूरज कुछ समय पहले फैक्टरी में आया था और काम से अपरिचित था। जब मशीन ने रॉड को अपनी ओर खींचा तो रॉड समेत सूरज भी खिंच गया, जिसका सिर मशीन से टकरा गया। घायल अवस्था में सूरज को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed