{"_id":"437b33430de0f4420819f0ebe2269cf2","slug":"accident-from-retired-ias-officer-vehicle-2-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की ऑडी ने ली 2 की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की ऑडी ने ली 2 की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर में चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की ऑडी कार की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना वीरवार शाम की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बरिंदर राज सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मकान नं. 639, सेक्टर-33 बी, चंडीगढ़ अपनी ऑडी कार में ड्राइवर के साथ जम्मू जा रहे थे। हालांकि गाड़ी बरिंदर राज ही ड्राइव कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गांव माछियां के पास सड़क किनारे के खेतों से निकल कर एक बाइक सवार उनकी गाड़ी के सामने से तेजी से सड़क पर चढ़ आया। उसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी आगे जा रहे दो मोटरसाइकिलों से जा टकराई। टक्कर लगने से बाइकों पर सवार राजकुमार निवासी सहजोवाल और दिलबाग सिंह निवासी निक्कीवाल उछलकर सड़क पर गिरे और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक राजकुमार के भाई मदन लाल निवासी सहजोवाल की शिकायत पर पुलिस ने बरिंदर राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर भी लेकर गई और उनसे पूछताछ की।