{"_id":"57570bf54f1c1bb05d9c554c","slug":"accident-from-police-vehicle-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने को बाइक के पीछे दौड़ाई पुलिस की गाड़ी, मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटने को बाइक के पीछे दौड़ाई पुलिस की गाड़ी, मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुड्डा लाहौरा के पास पुलिस की रिकवरी वैन की टक्कर से एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। पुलिस वाले उसका चालान काटने के लिए उसके पीछे गाड़ी भगा रहे थे। हादसा खुड्डा लाहौरा मोड़ पर हुआ। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान खुड्डा लाहौरा निवासी नितिन (22) के रूप में हुई है। नितिन एक प्राइवेट लैब में काम करता है। सुबह नितिन बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहा था। नितिन ने हेलमेट नहीं पहना था। सामने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को देखकर नितिन ने चालान से बचने को बाइक भगा ली। ट्रैफिक पुलिस ने रिकवरी वैन से युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। जब वे खुड्डा लाहौरा के पास पहुंचे तो रिकवरी वैन व बाइक की टक्कर हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि रिकवरी वैन कांस्टेबल मंजीत चला रहा था। जैसे ही नितिन मोड़ पर मुड़ने लगा तो गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस वाले कोई पीछा नहीं कर रहे थे। यह एक हादसा था। पीड़ित पक्ष और पुलिस में समझौता भी हो गया है।
विज्ञापन