फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ACB preparing to crack down on another IAS

Chandigarh News: हरियाणा के एक और आईएएस पर शिकंजा कसने की तैयारी में एसीबी

Thu, 11 Apr 2024 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
ACB preparing to crack down on another IAS
एचएसआईआईडीसी के तीन प्लॉट सस्ते दामों पर अलॉट करने का आरोप
विज्ञापन

एसीबी ने मुख्य सचिव से 17-ए के तहत जांच शुरू करने की मांगी अनुमति

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हरियाणा के एक और आईएएस अधिकारी पर शिकंजा कसने जा रही है। आईएएस नरहरि सिंह बांगड़ पर एचएसआईआईडीसी के तीन प्लॉट मिलीभगत करके सस्ते दामों पर अलॉट करने के आरोप है। आरोप है कि इससे विभाग को वित्तीय नुकसान हुआ है। इस मामले में एसीबी ने आईएएस बांगड़ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17-ए के तहत जांच के लिए एसीबी ने मुख्य सचिव से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद एसीबी आगामी कार्रवाई शुरू करेगी।
एसीबी के पास इस मामले में सोर्स रिपोर्ट पहुंची है। इसमें एसीबी ने दावा किया है कि पानीपत एचएसआईआईडीसी के इन तीन प्लॉटों की बोली होती तो विभाग को अधिक राजस्व मिलता। इसी रिपोर्ट के आधार पर ने जांच की अनुमति मांगी है। एसीबी का आरोप है कि एचएचआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक रहते हुए आईएएस बांगड़ व अन्य अधिकारियों ने मिलीभगत करके सेक्टर 25 पानीपत में अरविंद कुमार, सुमन रानी और अश्वनी कुमार को एक-एक प्लॉट अलॉट किया है। आरोप है कि इस अलॉटमेंट में सरकार के तय नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिससे विभाग को वित्तीय हानि हुई है।
विज्ञापन


---------50 हजार के मुकाबले 20 हजार रुपये में दिए प्लॉट
एसीबी का दावा है कि 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन को 20 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से अलॉट किया गया है। एसीबी ने सरकार ने मांग की है कि अगर इस मामले की खुली जांच की जाए तो गड़बड़ी के सबूत सामने आ सकते हैं। अधिकारियों ने मिलीभगत करके प्लॉटों की बोली नहीं कराई और कमेटी ने तीनों सदस्यों को प्लॉट अलॉट कर दिए। इनमें सुमन रानी और अश्वनी कुमार 209-209 वर्ग मीटर और अरविंद कुमार को 525 वर्ग मीटर के प्लॉट अलॉट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed