{"_id":"5ff8c6f28ebc3e34015bb827","slug":"abvp-submits-memorandum-to-vc-for-starting-educational-activities-in-pu-chandigarh-news-pkl3999981142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में शैक्षिक गतिविधियां शुरू करने के लिए एबीवीपी ने वीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में शैक्षिक गतिविधियां शुरू करने के लिए एबीवीपी ने वीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को पीयू परिसर में शैक्षिक गतिविधियां शुरू करवाने के लिए वीसी प्रो. राजकुमार को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी अध्यक्ष पारस रतन ने कहा कि चारों ओर जीवन सामान्य होने लगा है, लेकिन पीयू ने अभी भी विद्यार्थियों के लिए नियमित परिसर को खोलने का फैसला नहीं लिया है।
पारस ने बताया कि मार्च 2020 के बाद से शिक्षा एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जिसने सबसे अधिक नुकसान उठाया है और यह अब तक जारी है। ऑनलाइन कक्षाएं पर्याप्त नहीं हैं । कई विद्यार्थी नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगा पा रहे हैं ना ही उन तक समय पर सूचनाएं पहुंच पा रही हैं। सदस्य ऋषिका राज ने कहा कि चंडीगढ़ के सभी कॉलेज परिसर धीरे-धीरे फिर से खुल गए हैं। पीयू की तरफ से विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। ज्ञापन देते समय चेतावनी दी कि अगर सात दिन तक यूनिवर्सिटी खोलने से संबंधित कोई फैसला नहीं लिया जाता है तो इकाई की तरफ से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सदस्य रोहिल ने बताया कि शोधकर्ताओं को परिसर में आने की अनुमति दे दी गई है। हमारी मांग है कि उनकी तरह दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी नियमित कक्षाएं शुरू हों और लाइब्रेरी, लैब इत्यादि को भी खोला जाए। सदस्यों ने बताया वीसी प्रो. राजकुमार ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार कर एक हफ्ते के अंदर बैठक कर फैसला लिया जाएगा।