{"_id":"5f43e6318ebc3e3cdc1683c9","slug":"abvp-strike-continues-many-organizations-will-be-violent-today-chandigarh-news-pkl385659934","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी की हड़ताल जारी, कई संगठन आज होंगे उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी की हड़ताल जारी, कई संगठन आज होंगे उग्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। फीस माफी को लेकर एबीवीपी की हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि पीयू प्रशासन को इस हड़ताल से कोई फर्क नहीं पड़ रहा और वह छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अब वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर कई छात्र संगठन 25 अगस्त को वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि यहां हालात बिगड़ भी सकते हैं और बड़ी संख्या में छात्र आ सकते हैं।
प्रदेश सचिव पंजाब एबीवीपी चिरांशु रतन, पीयू अध्यक्ष हरीश गुर्जर, सचिव प्रिया शर्मा आदि सोमवार को हड़ताल पर रहे। सभी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों की फीस के मामले को पीयू प्रशासन हलके में ले रहा है जबकि यह सबसे अहम मुद्दा है। अब इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पीयू प्रशासन की होगी। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को प्रदर्शन में वामपंथी संगठनों के अलावा कई अन्य छात्र संगठन शामिल होंगे। चार साल पहले भी इन संगठनों ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में बड़ा आंदोलन किया था। वहीं यदि छात्रों की बातें इस बार भी नहीं मानी गईं तो आंदोलन बड़ा हो सकता है।