फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP staged road blockade demonstration PU police forcibly picked up students

पीयू में एबीवीपी ने सड़क जाम कर घंटों किया प्रदर्शन, छात्रों को जबरन उठाकर ले गई पुलिस

Thu, 03 Sep 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
ABVP staged road blockade demonstration PU police forcibly picked up students
चंडीगढ़। पीयू में फीस माफी को लेकर हड़ताल कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध बुधवार को टूट पड़ा। उन्होंने पीयू के गेट नंबर- 2 पर दोनों साइड में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वजह से दोनों साइड से वाहनों की आवाजाही रुक गई। कुछ देर जाम भी लग गया। उसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन उठाया और गाड़ी में बैठकर सेक्टर- 11 थाने ले गए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। बाद में डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर ने पुलिस को फोन कर छात्रों को पीयू छोड़ने को कहा। कुछ देर में छात्र आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि हर जरूरतमंद छात्र को फीस में छूट दी जाएगी। इसके लिए कमेटी बनाएंगे और उसमें छात्रों को भी रखेंगे। उसके बाद छात्र मान गए और इस प्रकरण को हाईकोर्ट में ले जाने की बात भी छात्रों ने कही।
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ता शाम को वीसी कार्यालय के बाहर से नारेबाजी करते हुए पीयू के गेट नंबर- 2 पर पहुंच गए। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गेट के दोनों साइड धरना शुरू कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। पीयू प्रशासन ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को जबरन उठाना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों ने छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस 10 से अधिक कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले गई। उसके बाद कुछ बचे छात्रों ने पीयू का गेट बंद करने की कोशिश की, लेकिन छात्रों को सफलता नहीं मिल पाई। छात्रों को पुलिस द्वारा ले जाने की बात डीएसडब्ल्यू को पता लगी तो उन्होंने छात्रों को वापस कैंपस बुलाकर समझाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर इस पर फाइनल निर्णय ले लेंगे। छात्रों को फीस किश्तों में जमा करने का मौका मिलेगा। गरीब छात्रों को फीस में छूट दी जाएगी। इसके बाद छात्रों ने कहा कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें। उसी के साथ एबीवीपी ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और कानूनी रूप से लड़ने का ऐलान किया। इस मौके पर अध्यक्ष हरीश गुर्जर, जतिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
एनएसयूआई की भूख हड़ताल श्रंखला जारी
फोटो-
फीस माफी के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई की भूख हड़ताल श्रंखला 18वें दिन भी जारी रही। अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा कि पीयू प्रशासन को छात्रों की मांगों को मानना होगा। फीस में छूट देनी ही होगी ताकि छात्रों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed