फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP gheraoed VC office against fee hike, shouting slogans

फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी ने वीसी दफ्तर का किया घेराव, नारेबाजी

Sat, 03 Sep 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP gheraoed VC office against fee hike, shouting slogans
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन एबीवीपी की ओर से शुक्रवार को वीसी दफ्तर के बाहर फीस वृद्धि के साथ छात्रों की अन्य 15 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने पंफ्लेट के जरिए सभी मांगों को रखा। छात्रों की ओर से वीसी और पीयू प्रशासन के खिलाफ छात्रों के कामों में ढिलाई को लेकर नारेबाजी की गई। इसके बाद छात्र संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर वीसी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों की ओर से प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया गया है। इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

एबीवीपी की ओर से मांग की गई कि पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में ई-रिक्शा की सुविधा व शटल बस सर्विस सेवा को शुरू किया जाए। शोधार्थियों के लिए पुस्तकालय में एक अलग सेक्शन बनाएं। परिसर में नए हॉस्टल बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए, हॉस्टलों में खाने की गुणवत्ता को बढ़ाएं, सभी हॉस्टल व कैंटीन में अनुमोदित मेन्यू रेट को डिस्प्ले किया जाए, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए परिसर को सामाजिक रूप से संवेदनशील और संरचनात्मक रूप से सुलभ बनाएं, विज्ञान के विभिन्न विभागों के छात्रों और शोधकर्ताओं को आवश्यक प्रयोगशाला उपकरण व सुविधाएं प्रदान करें।
विज्ञापन

बिना किसी देरी के जीएच-11 को शुरू कर लड़कियों को सीट आवंटित की जाएं, छात्रों के लिए गुरु तेग बहादुर लाइब्रेरी को खोला जाए, पीयू में फीस वृद्धि को वापस लें व किश्तों में फीस ली जाए। शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए, पीयू पीएचडी प्रवेश में नामांकित सभी शोधार्थियों को फैलोशिप प्रदान की जाए, स्टूडेंट सेंटर के कॉफी हाउस को शुरू किया जाए और खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed