फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abuse between BJP councilor Bharat and AAP workers, video goes viral

भाजपा पार्षद भरत और आप कार्यकर्ताओं में गाली-गलौज, वीडियो वायरल

Thu, 10 Jun 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Abuse between BJP councilor Bharat and AAP workers, video goes viral
चंडीगढ़। रामदरबार में बुधवार सुबह स्थानीय भाजपा पार्षद भरत कुमार व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गाली-गलौच हुई और हाथापाई तक की स्थिति बन गई। वहीं, इस पूरे मामले का वीडियो बना रहे युवक को भाजपा पार्षद मारने के लिए दौड़ पड़े। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन

बुधवार को रामदरबार में ठेकेदार द्वारा छोटे पार्कों की सौंदर्यीकरण के लिए गटका डालने का काम शुरू हुआ। क्षेत्रीय लोगों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटिया सामग्री डालने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। सूचना मिलते ही पार्षद भरत कुमार मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में बहस के बाद काम शुरू करवा दिया। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्षद पर मोबाइल से घटना का वीडियो बना रहे कुलविंदर यादव को मारने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। मौके पर आप कार्यकर्ता रमेश टांक ने एसडीओ को भी घटिया सामग्री उपयोग करने की जानकारी दी। आप के वार्ड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू ने पार्षद के रवैया का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पार्षद भरत कुमार ने आप कार्यकर्ताओं को पागल कहा। साथ ही पार्षद ने यह भी कहा कि जहां भी काम करवाया जाता हैं, यह लोग वहां टांग अड़ाने के लिए पहुंच जाते हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले भी पार्षद भरत कुमार व एक महिला से हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

कोट
चार साल से क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ। अब चुनाव नजदीक आते ही पार्षद तेजी से काम करवाने में लगे हैं। उसमें घटिया सामग्री का उपयोग करवाया जा रहा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पार्षद को क्षेत्र की जनता से माफी मांगी चाहिए कि वह कोई काम नहीं करवा सके। इस तरह गर्मजोशी में आकर बात नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललित मोहन, प्रदेश महासचिव, आम आदमी पार्टी
आप के कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ बदतमीजी की। गाली-गलौच भी की। एसडीओ का फोन आने के बाद मैं मौके पर गया और काम न रुकवाने की अपील की। अगर घटिया सामग्री डाली जा रही है तो मैं चीफ इंजीनियर से जांच की मांग करूंगा। जब भी कोई नया काम शुरू होता है तो आप और कांग्रेस के नेताओं का प्रयास रहता है कि काम को रुकवाया जाए।
-भरत कुमार, भाजपा पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed