{"_id":"ece8a287bec640d4a9e2bd4b49aff359","slug":"abohar-kand-victim-family-meeting-with-sukhbir-badal-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर कांडः डिप्टी CM से नहीं मिल पाया भीम का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर कांडः डिप्टी CM से नहीं मिल पाया भीम का परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर कांड में मृतक भीम टांक का परिवार उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल से नहीं मिला पाया। डिप्टी सीएम का प्रोग्राम ऐन मौके पर रद्द हो गया।
विज्ञापन
भीम टांक हत्याकांड संघर्ष समिति के कनवीनर गोपीराम सांदड़ ने बताया कि समिति के सदस्य धर्मवीर मलकट की चाची लाजवंती देवी के निधन के कारण सुखबीर बादल से मिलने का कार्यक्रम रद्द किया गया। उन्होंने इस बारे में उपमुख्यमंत्री के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ को भी सूचित कर दिया था। उन्होंने मुलाकात के लिए अगला समय देने की बात कही।
विज्ञापन
संघर्ष समिति की ओर से हड़ताल खत्म करने की घोषण के बाद भी सफाई कर्मियों के काम पर न आने के सवाल पर सांदड़ ने कहा कि यह शहर हमारा है और इसकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि वीरवार से सभी सफाई कर्मचारी शहर में कचरा उठाने का काम शुरू कर देंगे और भीम को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई शांतिपूर्वक तरीके से जारी रहेगी।
विज्ञापन
अमित डोडा का पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा
भीम हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किए गए अमित डोडा को बुधवार को न्यायाधीश अमित मल्लन की अदालत में पेश किया गया। जहां उसे 2 जनवरी तक फिर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 2 जनवरी को अमित डोडा सहित राजा, पारी, भीमा और हैप्पी को अदालत में पेश किया जाएगा।
वहीं 2 जनवरी को ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर वालिया की अदालत में शराब व्यवसायी व भीम हत्या कांड के मुख्य आरोपी शिव लाल डोडा की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई का फैसला होना है। इसलिए अब इस पूरे मामले को लेकर लोगों की नजरें 2 जनवरी पर टिकी हुई हैं।