{"_id":"5da818c48ebc3e01346cdd38","slug":"abohar-fruit-trader-charanjeet-singh-died-in-terrorists-attack-in-shopian-of-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः शोपियां में चरणजीत सिंह की हत्या से भड़के व्यापारी, बोले- सुरक्षा न मिली तो नहीं खरीदेंगे सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः शोपियां में चरणजीत सिंह की हत्या से भड़के व्यापारी, बोले- सुरक्षा न मिली तो नहीं खरीदेंगे सेब
Thu, 17 Oct 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों से बात करते फल व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कशमीर में पुलवामा जिले के शोपियां में आतंकियों द्वारा चरणजीत सिंह की हत्या किए जाने से पंजाब के फल व्यापारी भड़के हुए हैं और उन्होंने चेतावनी दे दी है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं दी गई तो कोई व्यापारी सेब नहीं खरीदेगा। उधर, आतंकियों द्वारा मारे गए अबोहर के फल व्यापारी चरणजीत सिंह व घायल व्यापारी संजय सिंह के परिजन पुलवामा के जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। पता चला है कि घायल संजय सिंह को तीन गोलियां लगीं, जो ऑपरेशन करके निकाल दी गई हैं।
घटना का पता चलते ही गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में आढ़ती और फल व्यापारी चरणजीत के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए किन्नू मंडी आड़ती एसोसिएशन के महासचिव इंद्र शर्मा, प्रधान अतिन्द्रपाल तिन्ना और सुशील कुमार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण व्यापारी वर्ग समस्याओं का सामना कर रहा है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।
प्रधान तिन्ना ने कहा कि पिछले तीन दिनों से व्यापारियों के साथ लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। यदि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में व्यापार करने वाले पंजाब सहित अन्य राज्यों के व्यापारियों, उनके माल व वाहनों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई तो व्यापारी संघर्ष करने पर मजबूर होंगे। केंद्र सरकार ने जम्मू कशमीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद दावा किया था कि वहां पर माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण है और लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध है, लेकिन अगर यही हाल रहा तो पंजाब का कोई भी व्यापारी जम्मू-कश्मीर में जाकर व्यापार नहीं करेगा।

कई दिन से शोपियां में ठहरे थे दोनों व्यापारी
बुधवार को आतंकियों ने शोपियां जिले में पंजाब निवासी सेब व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए पुलवामा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले के ट्रेंज में 3-4 अज्ञात आतंकियों ने पंजाब के फाजिल्का से आए सेब व्यापारी चरणजीत सिंह व संजय सिंह पर गोली चला दी। हमले में चरणजीत सिंह पुत्र हंसराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय सिंह पुत्र जसपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को तत्काल पुलवामा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चरणजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद श्रीनगर भेज दिया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है तथा आतंकियों की तलाश की जा रही है। दोनों व्यापारी कई दिन से शोपियां में ठहरे हुए थे।