फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abohar (Ferozepur), flood, Blluana, woman, death, current, man

बाढ़ के पानी ने ली महिला समेत दो की जान

Tue, 09 Sep 2014 10:10 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)।
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)। Updated Tue, 09 Sep 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
Abohar (Ferozepur), flood, Blluana, woman, death, current, man
हल्का बल्लूआना में बाढ़ की स्थिति अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। हल्के के गांव खुब्बन में बाढ़ का पानी घर में घुसने से एक वृद्ध महिला की हृदयाघात से मौत हो गई जबकि पानी के कारण आए करेंट ने एक युवक की जान ले ली।
विज्ञापन


इस गांव में कई मकान गिरने और फसलें डूबने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष संजीव गोदारा ने मंगलवार को गांव खुब्बन में जाकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


उनके साथ ड्रेन विभाग के जेई दलजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग सीतो गुन्नों के नोडल अधिकारी डा. सनमान, फार्मासिस्ट दीपक गगनेजा और गांव के सरपंच राजराम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववासियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से गांव के रहने वाले फूला सिंह के घर में पानी भर गया। इसे देखकर बुजुर्ग मां गुरदेव कौर को अटैक आया गया और उनकी मौत हो गई।

वहीं बरसाती पानी में करेंट आने से संदीप पुत्र राधा कृष्ण की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बरसात व बाढ़ के पानी से करीब ढाई सौ मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सैकडों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई। गोदारा ने बताया कि वे शीघ्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का प्रयत्न करेंगे।


गांववासियों ने बेघर हुए लोगों के लिए भोजन व टैंट जैसी प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। इधर पूरे हल्के में बाढ़ की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। सीतो रोड बाईपास पर बाढ़ के पानी की निकासी है लेकिन अगले 24 घंटे तक इससे लोगों को कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed