{"_id":"58c012ab4f1c1b9465dc4295","slug":"abohar-bheem-tank-issue-eyewitness-ajay-kumar-statement-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीम टांक हत्याकांडः चमश्मदीद ने गवाही में किया बड़ा खुलासा, डोडा की मुश्किलें बढ़ गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम टांक हत्याकांडः चमश्मदीद ने गवाही में किया बड़ा खुलासा, डोडा की मुश्किलें बढ़ गईं
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख गवाह अजय (बाएं से तीसरा) साथियों सहित अदालत में गवाही देने जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में भीम टांक हत्याकांड की सुनवाई के दौरान बुधवार एक और मुख्य गवाह अजय कुमार ने अतीत में गुरजंट सिंह जंटा उसके भाई रंजीत सिंह राणा व मामा जसपाल सिंह भोला द्वारा हाल ही में किए इस दावे को झूठलाया कि 11 दिसंबर, 2015 को हत्याकांड शराब व्यवसायी शिव लाल डोडा के रामसरा गांव स्थित फार्म हाउस नहीं बल्कि पास स्थित अहाते में हुआ था।
अजय कुमार ने अपनी गवाही में कहा कि जंटा ने यह जानकारी दी थी कि हरप्रीत सिंह हैरी ने फोन पर बताया है कि एक विवाद निपटाने के लिए शिव लाल डोडा व अमित डोडा ने भीम टांक को रामसरा गांव स्थित अपने फार्म हाउस में बुलाया है। वहां जब भीम, जंटा, राणा, जसपाल सिंह व अजय दो कारों में पहुंचे तो भीम और जंटा वाली कार फार्म हाउस के बड़े दरवाजे से भीतर प्रवेश कर गई।
दूसरी कार बाहर खड़ी रही। कुछ मिनट के बाद जब हम छोटे दरवाजे से पैदल फार्म हाउस में दाखिल हुए तो कुछ दूरी पर भीम और जंटा को जमीन पर पटका हुआ था। हैरी और उसके साथी दोनों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे। यह खौफ नायक दृश्य देखकर हम बाहर भाग आए और शोर मचाया तो हमलावर हथियारों सहित गाड़ियों में भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार ने दी अदालत में गवाही
अबोहर के भीम टांक हत्याकांड का मुख्यारोपी शिव लाल डोडा
- फोटो : फाइल फोटो
अजय कुमार ने इस प्रकरण विस्तृत विवरण देते हुए यह भी बताया कि उसके तथा रंजीत सिंह राणा के ब्यान पर थाना बहाववाला के प्रभारी हरिन्द्र ङ्क्षसह ने 12 दिसंबर को इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की और हम दोनों को यह ब्यान पढ़कर सुना भी दिया था। उसने आगे कहा कि पुलिस ने हमारी मौजूदगी में फार्म हाऊस में जाकर वहां हत्याकांड के कारण जमा हुए खून के नमूने भी लिये थे।
अदालत में अजय की गवाही से शिव लाल डोडा व अमित डोडा की मुश्किलें बढ़ गई है। अजय की गवाही के कारण अब डोडा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।
अदालत में अजय की गवाही से शिव लाल डोडा व अमित डोडा की मुश्किलें बढ़ गई है। अजय की गवाही के कारण अब डोडा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।