फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhinav Sangra and Gaurish Madan made it to the quarter finals

Chandigarh News: अभिनव संगरा और गौरीश मदान ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Wed, 23 Oct 2024 04:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Abhinav Sangra and Gaurish Madan made it to the quarter finals
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सीएलटीए-10 में आयोजित आएटा नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में अंडर-16 एकल मुकाबले में अभिनव संगरा और गौरीश मदान ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अभिनव संगरा ने हर्ष मारवाह को सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से हराया।
अभिनव ने मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को पूरी तरह से नियंत्रित किया और सिर्फ एक गेम गंवाया। दूसरी वरीयता प्राप्त गौरीश मदान ने कंवर सेठी को 4-6, 6-3, 6-1 के तीन सेटों के मैराथन मुकाबले में हराया।
विज्ञापन

लड़कों की अंडर-12 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त देवयांश कंबोज ने याजत को 6-2, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वालीफायर चितार्थ ने चौथी वरीयता प्राप्त पीवी राजन को 6-2, 6-1 से हराकर बड़ा उलट फेर किया। चितार्थ ने मैच में मजबूत प्रदर्शन करते हुए निरंतरता बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-16 एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त जियाना चावला ने समायका को 6-1, 6-0 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त अजेनिका पुरी ने भी में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लड़कियों की अंडर-12 एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता इबादत संधू ने इनायत मित्तल को 6-3, 6-3 से हराकर जीत हासिल की। अन्य खिलाड़ियों ने भी सरगुण कौर, तन्या भटनागर और अवनी उत्तम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed