फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhays allegation had asked for security from the government but did not get it

Chandigarh News: अभय का आरोप- सरकार से मांगी थी सुरक्षा, नहीं मिली

Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Abhays allegation had asked for security from the government but did not get it
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफेसिंह राठी की हत्या का मामला
विज्ञापन

विपक्ष हमलावर: इनेलो, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व विधायक और हरियाणा पूर्व विधायक एसोसिएशन के राज्य प्रधान नफे सिंह राठी की हत्या पर विपक्षी दलों ने एक साथ हरियाणा सरकार पर हमला बोला है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभी दलों के नेताओं ने इसे पुलिस और सरकार की विफलता करार दिया है। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने आरोप लगाया है कि राठी ने हमले की आशंका जताते हुए सरकार से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन सरकार ने राजनीति के चलते सुरक्षा नहीं दी और राठी की जान चली गई। सभी दलों के नेताओं ने बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने एक्स पर पोस्ट लिखी है कि इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक हमारे बीच नहीं रहे। उन पर कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है। नफे सिंह हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे और मेरे भाई समान थे। नफे सिंह ने हाल में मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को खुद पर हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस बारे में बराबर दोषी नहीं है। भगवान नफे सिंह की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन



----------


कानून-व्यवस्था का पिट चुका है दिवाला : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर गहरा रोष, संवेदना और गुस्सा प्रकट किया है। हुड्डा का कहना है की प्रदेश में ऐसे हालात न बनें, इसके लिए बार-बार विपक्ष की तरफ से सड़क से लेकर विधानसभा तक इस मुद्दे को उठाया गया और सरकार को चेताया गया। लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अपराधी बेखौफ और जनता खौफ में : दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि खबर सुनकर आघात लगा है। हरियाणा अपराधियों का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधी बेखौफ हैं और आमजन खौफ में जी रहे हैं। प्रदेश में गोली चलाना, हत्या करना, फिरौती मांगना रोजमर्रा की बात हो गई है।


----------
ये हरियाणा का भयावह चेहरा : सुरजेवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा अराजकता की भेंट चढ़ चुका है। अपराधियों का शासन है, कानून-व्यवस्था श्मशान में है। पूर्व विधायक राठी की हत्या से स्तब्ध हूं। ये हरियाणा का भयावह चेहरा है। लगातार हो रहे अपराध ने भाजपा-जजपा के दावों की पोल खोल दी है।

--------

हरियाणा में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकला : गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस वारदात को देखकर लगता है कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था नहीं है। ये जंगलराज की निशानी है। जिस जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में हों और उसी जिले में इतने बड़े नेता की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। मुझे दुख भी है और क्रोध भी, क्योंकि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं। व्यापारियों से गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही है और पुलिस किसानों पर गोलियां चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed