फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abhay chautala will be political heir of om prakash chautala

चाचा-भतीजा विवाद पर ओमप्रकाश चौटाला का बड़ा फैसला, कर दिया पार्टी के वारिस का एलान

Fri, 12 Oct 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Oct 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
abhay chautala will be political heir of om prakash chautala
ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला

इंडियन नेशनल लोकदल में चाचा भतीजा के बीच चल रही खींचतान गोहाना रैली के बाद खुलकर सामने आ गई है। पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने सख्त कदम उठाते हुए पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित कर इनसो और यूथ विंग को भंग कर दिया है। साथ ही इस बात का साफ संदेश दिया है कि अभय चौटाला ही उनके राजनीतिक वारिस होंगे।

विज्ञापन


ओम प्रकाश चौटाला ने यह संदेश दे दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। गोहाना रैली में पार्टी की इन दोनों युवा शाखाओं को अनुशासनहीनता के कारण और पार्टी के आदर्शों के खिलाफ काम करते हुए पाया गया था। गोहाना में 7 अक्तूबर को हुई जननायक चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस सम्मान समारोह रैली में पार्टी की युवा इकाई पूरी तरह अपनी भूमिका निभाने में असफल रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ यह पाया गया था कि इनसो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है। अभय चौटाला के खिलाफ हुई हूटिंग ओम प्रकाश चौटाला को बर्दाश्त नहीं हुई है। इनसो पर यह आरोप भी है कि पार्टी विरोधी शक्तियों से मिलकर षड्यंत्र करते हुए उपरोक्त रैली में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की गई और इनेलो की साख को बट्टा लगाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला द्वारा छात्र विंग और इनसो को भंग करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो को भंग नहीं किया जा सकता। इनसो एक स्वतंत्र बॉडी है, इसे या तो कार्यकारिणी भंग कर सकती है या फिर इसके संस्थापक अजय चौटाला भंग कर सकते हैं।

दिग्विजय चौटाला ने अपील की है कि कोई भी साथी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न दे। इनसो सोसायटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है। इनसो से जुड़े कोई भी फैसला या तो उसकी खुद की कार्यकारिणी ले सकती है या फिर उसके संस्थापक अजय चौटाला ले सकते हैं। आधिकारिक रुप से इनसो की कोई कार्यकारिणी नहीं भंग हुई है। आप शांति बनाए रखें। 

इनेलो में संगठनात्मक  फेरबदल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव

abhay chautala will be political heir of om prakash chautala
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी में संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रमुख पदों से कुछ पदाधिकारियों को हटाया गया है तो कई वर्करों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ओपी चौटाला ने किसान सेल के अध्यक्ष पद के दायित्व से पूर्व विधायक निशान सिंह को मुक्त करते हुए उनके स्थान पर पूर्व विधायक कली राम को नियुक्त किया है। धारा सिंह को संयोजक पद से हटाते हुए अब कर्मचारी सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है और उनकी जगह संयोजक का दायित्व बलवीर सिंह को दिया गया है।

एक और नए प्रकोष्ठ का गठन करते हुए मेडिकल सेल का संयोजक डा. केसी काजल को बनाया गया है। हिसार और दादरी जिले की पार्टी इकाइयों में भी बदलाव करते हुए हिसार में राजेंद्र लितानी के स्थान पर सतवीर सिसाय को जिला प्रधान और दादरी में नरेश द्वारका के स्थान पर अब विजय पंचगांवा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

पूर्व सीएम चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव किए हैं। वे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। जबकि अनंत राम तंवर, साधु राम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, कुमारी फूलवती, अश्वनी दत्ता और रामभगत गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रिटायर्ड आईएएस आर एस चौधरी  महासचिव के पद पर रहेंगे, जबकि  रमेश गर्ग, बृज शर्मा और पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह भी महासचिव का पदभार संभालेंगे। 

युद्धवीर आर्य पूर्व सदस्य हरियाणा लोकसेवा आयोग, चत्तर सिंह पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग, बलवंत सिंह मायना पूर्व विधायक, सुरेश मित्तल और अशोक शेरवाल सचिव का पदभार संभालेंगे। डा. केसी बांगड़ पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे और दीपचंद गोयल पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे। 

सभी सांसद, हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष और राज्य के पार्टी अध्यक्ष अपने पदों के दायित्व के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। इनेलो सुप्रीमो ने संसदीय बोर्ड में भी फेरबदल किया है। नंदलाल चौधरी के निधन होने के कारण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश चौटाला के अलावा अब चार सदस्य अशोक अरोड़ा, बीडी डालिया, अंजु सिंह और कमल नागपाल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed