{"_id":"5a8ff28d4f1c1b4d588ba012","slug":"abhay-chautala-targeted-ias-ashok-khemka-for-salary-and-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS खेमका पर बरसे चौटाला, बोले- काम का वेतन मिलता है, ट्वीट करने का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS खेमका पर बरसे चौटाला, बोले- काम का वेतन मिलता है, ट्वीट करने का नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Feb 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर चौटाला परिवार के निशाने पर हैं और उन्होंने बात भी बहुत बड़ी कह दी है। पूर्व चौटाला सरकार के समय सरकारी वाहन से भी महरूम रह चुके खेमका को लेकर इस बार नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने तल्ख तेवर अपनाए हैं।
उधर, खेमका ने भी जवाब में तंज कसा है। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान मानेसर जमीन घोटाले में आईएएस अधिकारियों को बचाने के खेमका के ट्वीट को लेकर जैसे ही चौटाला से सवाल पूछा गया, वह खेमका को लेकर भड़क उठे। चौटाला ने मानेसर जमीन घोटाले और आईएएस अफसरों को छोड़कर एकाएक खेमका के खिलाफ तल्ख तेवर अख्तियार लिए।
अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार तो खेमका को भी बचा रही है। कई जांच एजेंसियों ने खेमका पर लगे आरोपों को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने नहीं कराई। चौटाला यहीं नहीं रुके, बोले कि खेमका दूध के धुले नहीं हैं। कमेटी ऑफ पब्लिक अंडरटेकिंग के समक्ष भी वह पेश नहीं हुए। शहर से बाहर होने का बहाना बनाया। खेमका ट्वीट करने से पहले उन अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करते, जिन्हें सरकार बचा रही है।
विज्ञापन
खेमका को सुर्खियों में रहने का फोबिया है। उन्होंने अपने ऊपर ईमानदारी का ठप्पा लगा रखा है। सरकार उन्हें काम व जनता की सेवा करने की पगार देती है, न कि ट्वीट करने के लिए। खेमका काम नहीं करते हैं। उन्हें आलोचना करने और खामियां निकालने का ही काम है। इनेलो सत्ता में आने पर उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच कराएगी। साथ ही उन पर भी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने खेमका को बचाया है।
खेमका का जवाबी हमला
रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना तिनका, कौआ मोती खाएगा।